Updated On: Jul 24, 2026 | 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Shabana Azmi Health: अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। उनकी टीम ने पुष्टि की है कि डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसी वजह से वह CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगी।

शबाना आजमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Shabana Azmi Swine Flu:
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह मुंबई में आयोजित होने वाले CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगी। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी है।
शबाना आजमी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनकी टीम ने आधिकारिक जानकारी साझा की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी मुंबई में होने वाले CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने वाली थीं, लेकिन स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी की स्वास्थ्य
बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य को देखते हुए शबाना आजमी फिलहाल किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। उनकी टीम ने बताया कि अभिनेत्री फिलहाल आराम कर रही हैं और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। शबाना आजमी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इस बार स्वास्थ्य कारणों से उन्हें CJP प्रोटेस्ट से दूरी बनानी पड़ रही है। उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Actor-activist Shabana Azmi, who was supposed to join the protest gathering in Mumbai, has been detected with swine flu and advised complete bed rest. Hence, she won’t be joining: Shabana Azmi’s team pic.twitter.com/i0bZ2KnwXX — IANS (@ians_india) July 24, 2026
ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
आंसू गैस के धुएं से बिगड़ी थी तबीयत
CJP प्रोटेस्ट के दौरान शबाना आजमी की तबीयत भी बिगड़ गई थी। 20 जुलाई को प्रदर्शन में शामिल हुईं अभिनेत्री को कथित तौर पर आंसू गैस के धुएं के संपर्क में आने के बाद अस्थमा का दौरा पड़ा। बताया गया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके धुएं से उनकी सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। हालांकि, उन्होंने तुरंत इन्हेलर का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। बाद में शबाना आजमी ने खुद बताया कि वह अस्थमा की मरीज हैं और आंसू गैस के धुएं के कारण उन्हें अस्थमा का अटैक आया था।
