Irfan Pathan: दिल्ली में सीजेपी लंबे समय से नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. हालांकि 20 जुलाई से ये आंदोलन और भी बड़ा हो गया है. अब देश के कई हिस्सों में इस आंदोलन को सपोर्ट मिल रहा है. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेटर भी इस आंदोलन पर बोल रहे हैं. 22 जुलाई को युवराज सिंह ने इसकी शुरुआत की. जिसके बाद सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने भी इस मुद्दे पर बोला था. अब इरफान पठान ने भी जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में छात्रों का साथ दिया है.
छात्रों के समर्थन में बोले इरफान पठान
आंदोलन कर रहे सभी छात्र भारतीय खिलाड़ियों की चुप्पी पर बोल रहे थे. अब युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखी है. इस लिस्ट में अब इरफान पठान का नाम भी शामिल हो गया है. पठान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हर छात्र बेहतर भविष्य के लिए सालों तक कड़ी मेहनत करता है और इस दौरान उनके परिवार भी कई तरह के त्याग करते हैं. किसी भी पेपर लीक को उस उम्मीद को छीनने की इजाजत कभी नहीं दी जानी चाहिए. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और अधिकारी यह पक्का करेंगे कि उन सभी को सही मौका मिले. मुझे यह भी उम्मीद है कि ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं, उनके सपनों की रक्षा करें.’
---विज्ञापन---
Every student puts in years of hard work for a better future and their families make sacrifices along the way too. No paper leak should ever be allowed to take that hope.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 23, 2026
I have full faith that our country,authorities will ensure every one of them gets a fair chance. I also hope…
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल? जानें छात्रों से क्या कहा
सोशल मीडिया पर खुलकर बोलते हैं इरफान पठान
ये पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखी है. इससे पहले भी वो कई मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही इस विषय में उनके पोस्ट का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं. आने वाले दिनों में कई और खिलाड़ी भी खुलकर छात्रों का साथ समर्थन दे सकते हैं. हालांकि पिछले 3 दिनों से आंदोलन हिंसक होता जा रहा है, जिसके कारण भी दिल्ली में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में रहे सबसे पीछे