entertainment

CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं एक्टर इमरान खान की मुश्किलें, देश छोड़ने का नोटिस जारी

October 15, 2026

CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं एक्टर इमरान खान की मुश्किलें, देश छोड़ने का नोटिस जारी

इमरान खान के खिलाफ नोटिस जारी

Imran Khan CJP Protest Controversy: बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर इमरान खान हाल ही में तब लाइमलाइट में आए जब उन्होंने देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मुंबई में प्रोटेस्ट किया और कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते नजर आए. अब इस संदर्भ में उनका विरोध किया जा रहा है और उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. जन्म से ही उनकी अमेरिकी नागरिकता है और अब उनकी नागरिकता को इस प्रोटेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. यहां तक एक्टर के खिलाफ नोटिस जारी की गई है और उन्हें देश से निकालने की मांग की जा रही है. एक्टर ने हाल ही में मुंबई में ज्ञानेश कुमार के इस्तेफी की मांग को लेकर प्रोटेस्ट किया था जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने डिटेन कर लिया था.

इमरान खान के इस दौरान के कई वीडियोज और विजुअल्स भी वायरल हुए. आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड में कमबैक को तैयार इमरान खान को उनके इस विरोध प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं अब तो एक्टर के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दी गई है.

देश छोड़ने के लिए भेजा गया नोटिस

इमरान खान को देश छोड़ने के लिए नोटिस भेजा गया है. इमीग्रेशन एंड फॉरेनर एक्ट के सेक्शन 7 और सेक्शन 29 के तहत बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ नोटिस जारी की गई है. नोटिस में इमरान खान को खुली चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि एक्टर 28 अक्टूबर के पहले देश छोड़ दें. ग्रह मंत्रालय के अंर्तगत काम करने वाले FRRO(फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस) मुंबई ने ये नोटिस भेजी है. इसका मतलब साफ है कि भारत में एक्टर के लिए आगे की परिस्थिति नॉर्मल नहीं रहने वाली है.

ये भी पढ़ें- बाप बाप होता है सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें, फैंस कर रहे रिएक्ट

बॉलीवुड में कमबैक को तैयार इमरान खान

इमरान खान के इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा लेने से उनके करियर पर भी आंच आती नजर आ रही है. एक्टर ने साल 2008 में जाने तू या जाने ना फिल्म से लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे लक, डेल्ही बेल्ही, ब्रेक के बाद, गोरी तेरे प्यार में और कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों में नजर आए थे. फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा और एक्टर ने 2015 में बॉलीवुड से किनारा कर लिया था.

अब एक्टर 11 साल बाद अधूरे हम अधूरे तुम फिल्म के जरिए लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं. ये फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज की जानी है. हालांकि अब एक्टर को अक्टूबर के अंत तक देश छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि उनकी अपकमिंग फिल्म का इसपर क्या असर पड़ता है और खुद एक्टर का इसपर क्या रिएक्शन आता है.

जितेन्द्र कुमार शर्मा

जितेन्द्र कुमार शर्मा

साल 2002 से क्राइम और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग का अनुभव। नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, शाह टाइम्स के अलावा टीवी मीडिया में BAG Films के नामी शो सनसनी और रेड अलर्ट में काम किया। उसके बाद न्यूज 24, इंडिया टीवी में सेवाए दी और टीवी 9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है।

Read More

google button