world-news

CJP Fix the School's Campaign: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, युवकों ने कहा- 'ये दिल्ली नहीं, भोपाल है', कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

August 30, 2026

CJP Fix the School's Campaign: भोपाल के गांधी भवन में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक में पहुंचे युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

भोपाल के सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ छात्र और युवा पहुंचे और स्कूल ऑडिट के साथ CJP की गतिविधियों पर सवाल किए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

छात्रों ने कहा कि 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है', कॉकरोज पार्टी मुर्दाबाद और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। सूचना पर भारी पुलिस बल गांधी भवन पहुंचा। पुलिस की समझाईश के बाद छात्र और युवा गांधी भवन से चले गए।

दिल्ली जैसी घटना रोकने के लिए क्या कदम उठाएंगे?

छात्रों ने कहा कि वे बैठक में विरोध करने नहीं, बल्कि चर्चा सुनने और सवाल पूछने आए थे। छात्र अंश पुरोहित ने कहा कि दिल्ली में हुए विवादों के बाद भोपाल में अभियान चलाया तो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या उठाए जाएंगे, यह भी जानना जरूरी है। 

छात्रों ने हाथ से माइक छीनने का आरोप लगाया

छात्रों ने सीजेपी की कुछ एक्टिविटीज को एंटीनेशनल बताकर CJP के प्रतिनिधियों से अभियान के उद्देश्य पर जवाब मांगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके हाथ से माइक छीनने की कोशिश की गई। छात्रों ने कहा कि वे पूरी चर्चा नहीं सुनेंगे तो सवाल कैसे पूछेंगे।

स्कूलों का नागरिक स्तर पर ऑडिट होगा

सीजेपी की अभियान कोऑर्डिनेटर माया विश्वकर्मा ने बताया कि 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत एमपी के सरकारी स्कूलों का नागरिक स्तर पर ऑडिट किया जाएगा। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अधिकारी नियमित नहीं पहुंच पाते। जनता के माध्यम से स्कूलों की जमीनी स्थिति का डेटा तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: भोपाल के 26 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती, बरखेड़ा पठानी, अर्जुन नगर सहित अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

भोपाल की स्कूलों में ये व्यवस्थाएं देखेंगे

अभियान के तहत स्कूलों में पानी, शौचालय, बिजली, भवनों की स्थिति, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, विद्यार्थियों की उपस्थिति, यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति और मिड-डे मिल सहित अन्य व्यवस्थाएं देखेंगे।

यह भी पढ़ें: MP के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं, सितंबर के पहले हफ्ते अच्छी बरसात के आसार