Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद कहा था कि वह जल्द से जल्द संगठन के भविष्य की नई रणनीति की घोषणा करेंगे.
Written By : विजय कुमार बिट्ठल | Updated at : 02 Aug 2026 06:56 PM (IST)

सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दिपके
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- दिपके ने पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री से माफी की मांग की।
नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने करीब एक महीने तक केंद्र सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगें मान ली और प्रदर्शन खत्म हुआ. अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके अगले कुछ दिनों में अपने संगठन के कोर मेंबर्स के साथ एक बैठक करने वाले हैं.
यह बैठक महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर में स्थित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के आवास पर बुधवार (5 अगस्त, 2026) को संपन्न होगी. इस बैठक का मकसद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के भविष्य का एजेंडे पर चर्चा करना है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि पिछले महीने दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ एक महीने तक चले प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट्स और वालेंटियर्स को कहा गया है कि वे कुछ वक्त अपने परिवारों के साथ बिताएं.
सीजेपी के आगे के एजेंडे और पंजाब पेपर लीक पर बोले थे दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के 25 जुलाई, 2026 को खत्म होने के अगले दिन यानी 26 जुलाई, 2026 को न्यूज एजेंसी एएनआई से बाचतीत के दौरान कहा था कि हम जल्द से जल्द अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे.
इस दौरान जब उनसे पंजाब में हुए पेपर लीक के बारे में पूछा गया था, तब दीपके ने कहा था कि हम इस मुद्दे पर भी अपनी बात जल्द रखेंगे और हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं.
दीपके की पीएम मोदी से माफी की मांग
वहीं, 20 जुलाई, 2026 को सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे, जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी.
यह भी पढ़ेंः सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

About the author विजय कुमार बिट्ठल
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
Read More
Published at : 02 Aug 2026 06:56 PM (IST)
Frequently Asked Questions
नीट पेपर लीक के विरोध में किसने और कहाँ प्रदर्शन किया?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध लगभग एक महीने तक चला।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगली बैठक कब और कहाँ आयोजित होगी?
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की उनके संगठन के कोर मेंबर्स के साथ एक बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को होगी। यह बैठक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दिपके के आवास पर संपन्न होगी।
अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किस बात के लिए माफी की मांग की है?
दिपके ने 20 जुलाई, 2026 को सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लड़कियों की कथित पिटाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है।
नीट विरोध प्रदर्शन के बाद CJP की आगे की रणनीति क्या है?
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया है कि वे जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। उन्होंने पंजाब में हुए पेपर लीक के मुद्दे पर भी अपनी बात रखने की योजना बनाई है।
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola