world-news

Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जानें Day 2 कलेक्शन| Navbharat Live

July 19, 2026

Updated On: Jul 19, 2026 | 09:43 AM IST

विज्ञापन

सार

The Odyssey BO Collection: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने दूसरे दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने शनिवार को 22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

The Odyssey Box Office Collection Day 2

द ओडिसी रिव्यू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )

विस्तार

The Odyssey Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और ऑस्कर अवॉर्ड विनर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने सिनेमाघरों में हंगामा मचा दिया है। 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होते हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है।

द ओडिसी की रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, जिसके चलते क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर फिल्म बन गई है।

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग

रिलीज के पहले दिन द ओडिसी ने भारत में लगभग 8,413 शोज के साथ 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये रहा। भाषा के आधार पर देखें तो अंग्रेजी संस्करण ने सबसे अधिक 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी संस्करण से 1.90 करोड़ रुपये, तेलुगु से 1.10 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण से 65 लाख रुपये का कारोबार हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

शनिवार को फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने रिलीज के दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 53.4 प्रतिशत दर्ज की गई, जो दर्शकों के मजबूत रुझान को दर्शाती है।

दो दिन में 39.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

पहले और दूसरे दिन की कमाई को मिलाकर द ओडिसी ने भारत में 39.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ और क्रिस्टोफर नोलन की लोकप्रियता का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें :- Ramayana First Sankalp Event: सनी देओल की सरप्राइज एंट्री, बोले- हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखेगा

वीकेंड में बढ़ सकती है कमाई

फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो ‘द ओडिसी’ पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा आंकड़ा छू सकती है और साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp