world-news

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर बिहार जाने वालों को राहत! कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

October 18, 2026

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनों (Special Train Ticket Booking) का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री बिहार के विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए यात्रा के विकल्प तलाश सकते हैं। आइए जानते हैं किन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें (Chhath Puja Train List) चलाई जा रही हैं और इनका संचालन कब तक निर्धारित है।   

यह भी पढ़ें:Ration Card: राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है इन सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी जानकारी?

कर्नाटक से सहरसा और मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

कर्नाटक में रहने वाले बिहार के यात्रियों (Bihar Special Train) के लिए यशवंतपुर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन (Indian Railway special trains) एक विकल्प है। ट्रेन नंबर 06581 के रविवार वाले फेरों का संचालन 29 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। इसके अलावा 18 और 25 अक्टूबर को भी ट्रेन के चलने की जानकारी दी गई है। यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबर और निर्धारित तारीख के अनुसार टिकट की उपलब्धता जांचनी चाहिए।

वहीं, हुबली से मुजफ्फरपुर के बीच भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन का संचालन 24 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित तारीख पर ट्रेन के संचालन की पुष्टि जरूर कर लें।

दिल्ली से भागलपुर जाने वाले यात्रियों को भी राहत

दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर तक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन के 26 नवंबर तक रोजाना चलने की जानकारी दी गई है। त्योहार के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी हो सकती है।

हालांकि, अगर आपको इसमें टिकट करना है तो पहले आप टिकट है या नहीं कुछ दिन पहले ही देख लें।

 नागपुर, अमृतसर और टाटानगर से बिहार जाने का विकल्प

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नागपुर, अमृतसर और टाटानगर से भी स्पेशल ट्रेनों (Chhath Puja Special Train 2026) की जानकारी सामने आई है। नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। वहीं, अमृतसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के लिए 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक ट्रेन चलेंगी।

इसके अलावा टाटानगर से बक्सर जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस ट्रेन का संचालन 25 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन और तारीख का चयन कर सकते हैं।

गुजरात से मधुबनी जाने के लिए स्पेशल ट्रेन

गुजरात में रहने वाले बिहार के यात्रियों के लिए उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन भी अच्छा ऑप्शन है। इस ट्रेन का संचालन 18 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच किया गया है।  

छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ अधिक रहने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कर लेनी चाहिए। इससे यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो सकती है।

टिकट बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छठ पूजा के लिए बिहार जाने की योजना बना रहे यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले उसकी तारीख, समय, किस स्टेशन तक जाएगी इसकी जांच करना जरुरी है।   

यात्री भारतीय रेलवे के आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म या NTES पर ट्रेन का शेड्यूल और संचालन की स्थिति देख सकते हैं। इसके साथ ही वापसी के टिकट भी समय रहते कर लें, ताकि त्योहार के बाद लौटने में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 2027 के चुनावों से पहले बढ़ेगी महंगाई?