
Parents के लिए काम की खबर! ChatGPT के ये 5 फीचर्स बच्चों की पढ़ाई को बना सकते हैं मजेदार
आजकल बच्चों के पढ़ने और होमवर्क करने का तरीका तेजी से बदल रहा है. पहले जहां किसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए किताबों के पन्ने पलटने पड़ते थे, वहीं अब ChatGPT जैसे AI टूल कुछ ही सेकंड में जानकारी दे देते हैं. लेकिन बच्चों का हर सवाल AI से हल करवाना Parents के लिए चिंता की बात भी बन सकता है.
इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने Teens के लिए ChatGPT का ऐसा अनुभव पेश किया है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ खुद सोचने और सुरक्षित तरीके से AI इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है. इसमें स्टडी मोड, होमवर्क रिमाइंडर, क्विज़, लर्निंग विज़ुअलाइज़ेशन और पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ये बच्चों की पढ़ाई में कैसे मदद कर सकते हैं.
बच्चों की पढ़ाई के लिए ChatGPT में क्या है खास?
OpenAI ने अगस्त 2026 में ChatGPT for Teens पेश किया. कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद किशोरों को किसी टॉपिक को बेहतर तरीके से समझने, खुद सोचने और सीखने में मदद करना है. इसमें उम्र के हिसाब से कुछ सुरक्षा उपाय भी शामिल किए गए हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पांच फीचर्स बच्चों के लिए AI को सिर्फ जवाब देने वाला टूल नहीं, बल्कि सीखने में मदद करने वाला साथी बनाने पर ध्यान देते हैं.
स्टडी मोड: सीधे जवाब नहीं, समझने में मदद
स्टडी मोड उन बच्चों के लिए उपयोगी हो सकता है जो किसी सवाल का जवाब तो चाहते हैं, लेकिन उसके पीछे का तरीका भी समझना चाहते हैं. इसमें ChatGPT किसी मुश्किल सवाल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समझा सकता है.
यह बच्चे को हिंट दे सकता है और बीच-बीच में सवाल पूछकर उसकी समझ भी जांच सकता है. इससे बच्चा सिर्फ जवाब याद करने के बजाय खुद उसे हल करने की कोशिश कर सकता है.
होमवर्क के लिए रिमाइंडर
कई बार बच्चे ChatGPT से सीधे पूरा असाइनमेंट लिखने के लिए कह देते हैं. होमवर्क के लिए रिमाइंडर का मकसद ऐसे इस्तेमाल को सीखने की दिशा में मोड़ना है. चलिए आपको एक उदाहरण के तौर पर बताते हैं अगर बच्चा History का पूरा असाइनमेंट लिखने को कहता है, तो उसे जरूरी पॉइंट्स समझने और अपना जवाब खुद तैयार करने में मदद मिल सकती है. यानी काम पूरा करने के साथ विषय को समझने पर भी ध्यान दिया जा सकता है.
Quiz और इंटरैक्टिव लर्निंग: पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस
किसी चैप्टर को पढ़ लेना ही काफी नहीं होता. यह भी जानना जरूरी है कि बच्चा उसे कितना समझ पाया है. ChatGPT की मदद से बच्चे किसी टॉपिक पर क्विज और प्रैक्टिस सवाल तैयार कर सकते हैं. इन सवालों को हल करके उन्हें पता चल सकता है कि कौन-सा हिस्सा अच्छी तरह समझ आया है और किस पर दोबारा मेहनत करने की जरूरत है.
विज़ुअलाइजेशन लर्निंग
मैथ्स और साइंस के कुछ कॉन्सेप्ट सिर्फ पढ़कर समझना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में ग्राफ, फार्मूले और अलग-अलग स्टेप्स को देखकर सीखना आसान हो सकता है. ChatGPT के विज़ुअलाइजेशन लर्निंग फीचर में 70 से ज्यादा मुख्य मैथ्स और साइंस कॉन्सेप्ट को विजुअल तरीके से समझने की सुविधा दी गई है.
पैरेंटल कंट्रोल: Parents भी रख सकेंगे नजर
बच्चों के AI इस्तेमाल को लेकर Parents की चिंता कम करने के लिए पैरेंटल कंट्रोल भी दिए गए हैं. लिंक किए गए पैरेंट अकाउंट से कुछ सेटिंग्स मैनेज की जा सकती हैं. स्टडी के दौरान नई चैट को स्टडी मोड में शुरू कराया जा सकता है. वहीं, Quiet Hours की मदद से तय समय पर ChatGPT के इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है. Parents Voice Mode, इमेज जनरेशन और कुछ दूसरी सेटिंग्स भी मैनेज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Apple के दो Pro Max फोन की टक्कर! iPhone 17 से कितना अलग है iPhone 18? कीमत और फीचर्स में समझें अंतर
iPhone 18 खरीदने का असली खर्च कितना? 3 लाख का फोन खऱीदने के लिए ऐसे 4 लाख का होता है खर्च

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More