रायपुर22 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दोनों को कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को ED ने उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।
DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को ED ने उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।
ED ने रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इधर, CGPSC घोटाले की जांच में अभ्यर्थियों को परीक्षा के पेपर मुहैया कराने के नाम पर लाखों रुपए लेने की बात सामने आई है।
ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर की मामले में भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने से जुड़ी थी।

DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को जेल भेजा गया है। (फाइल फोटो)
महिला कैंडिडेट ने बताया- प्रीलिम्स का पेपर 100% मैच हुआ
CGPSC मामले की जांच को लेकर सौरभ पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान एक महिला कैंडिडेट का बयान दर्ज किया गया है। उसके मुताबिक, उसे प्रीलिम्स परीक्षा का पेपर पहले मुहैया कराया गया था। परीक्षा में पूछे गए 100 प्रतिशत सवाल उस पेपर से मैच हुए।
इसके बाद मेन्स परीक्षा का पेपर मुहैया कराने के नाम पर उससे करीब 70 लाख रुपए लिए गए। महिला को कथित तौर पर मेन्स का पेपर दिखाकर मुहैया कराया गया, लेकिन जब वास्तविक परीक्षा हुई तो वह पेपर मैच नहीं हुआ। सौरभ पांडेय के मुताबिक, जांच में ऐसे और अभ्यर्थियों से पैसे लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने से जुड़ी थी। (फाइल फोटो)
कई लोगों को भेजे गए समन
जांच के दौरान ऐसे लोगों को भी समन जारी किए गए हैं, जिनका मामले से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ाव सामने आया है। हालांकि, जांच जारी होने के कारण अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।
सौरभ पांडेय ने बताया कि समन किए गए लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के दौरान अगर किसी के खिलाफ ऐसा साक्ष्य मिलता है, जिससे हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत लगे, तो उसकी कस्टडी मांगी जाएगी।

60 दिन में जांच पूरी करने का दावा
जांच एजेंसी का लक्ष्य करीब 60 दिन में जांच पूरी कर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल करने का है। जांच में सामने आने वाले बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC-DMF घोटाले में दो आरोपी अरेस्ट:छाबड़ा पर 30 करोड़ कमीशन लेने का आरोप; भूपेश के पूर्व PA-OSD के घर ED की रेड

छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले के मामले में ED की कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले के मामले में ED ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
झीरम हमले में 10 आरोपी दोषी, 29 जानें गई थी: भूपेश बोले- NIA ने लीपापोती की, भाजपा बोली- कौन सी पर्ची लेकर घूमते थे बघेल
2:09- कॉपी लिंक
शेयर
सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: विवादों के बाद भूपेश पंजाब से हटाए गए, पायलट को जिम्मेदारी; बघेल अब असम के इन-चार्ज

- कॉपी लिंक
शेयर
एकतरफा प्यार में लड़की की मां को कुल्हाड़ी से काटा: बेटी को परेशान करने से मना किया था, घर घुसकर हत्या; आरोपी झारखंड से अरेस्ट
1:45- कॉपी लिंक
शेयर