देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा इंडियन कोस्टगार्ड यानी भारतीय तटरक्षक बल करता है. इसमें नाविक की भूमिका सबसे अहम होती है, जो समुद्रों की लहरों को चीरते हुए जहाज को दिशा देते हैं. देश के कई युवा तटरक्षक बल में नाविक बनना चाहते हैं. ऐसे युवाओं के लिए बेहतर अवसर है. रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी की जानकारी दी है. इसी कड़ी में CGEPT 2027 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.
आइए, विस्तार से जानते हैं कि भारतीय तटरक्षक बल में नाविक कैसे बन सकते हैं. मसलन, जानते हैं कि CGEPT क्या है और इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानेंगे कि सिलेक्शन प्रोसेस क्या है.
CGEPT से तटरक्षक बल में नाविक पद पर भर्ती
भारतीय तटरक्षक बल में नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती का रास्ता कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनेल टेस्ट (CGEPT) से होकर गुजरता है, जो एक अखिल भारतीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. इस परीक्षा की मेरिट के आधार पर तटरक्षक बल में नाविक पद पर नियुक्ति मिलती है. तटरक्षक बल CGEPT के लिए SSC के जरिए भर्ती करता है, उसके अनुसार रजिस्ट्रेशन करना होता है. रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा होती है.
6 अक्टूबर से शुरू हो रहा CGEPT
भारतीय तटरक्षक बल ने CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 बैचों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने की जानकारी दी है. इसी कड़ी में दोनों बैचों में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के तहत तटरक्षक बल नाविक सामान्य ड्यूटी (GD) और नाविक घरेलू शाखा (GB) पदों पर भर्ती की जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन
नाविक (GD) पद पर भर्ती के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. हालांकि 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पढ़ा होना जरूरी है. उम्र की सीमा 18 से 22 साल निर्धारित है. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
तटरक्षक बल में भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो ये 4 स्टेज पर आधारित है. पहले स्टेज में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है, जिसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स का शारीरिक फिटनेस की जांच हाेती है. तीसरे स्टेज में दस्तावेजों का सत्यापन होता है और चौथे स्टेज में मेडिकल होता है. फिर फाइनल मेरिट जारी होती है.
रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे
तटरक्षक बल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करता है. रजिस्ट्रेशन तटरक्षक बल की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in और www.ssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन से पहले अपने दस्तावेज संभाल लें और फोटो व हस्ताक्षर का स्कैन तैयार रखें.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More