CG SPS Transfer: छत्तीसगढ़ में गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के थोकबंद ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) के 23, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 36 और उपपुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें एडिशनल एसपी राजेंद्र प्रसाद भैया को पीटीएस मैनपाट का पुलिस अधीक्षक और ओपी शर्मा को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
59 एडिशनल एसपी और 92 DSP के तबादले
इसे राज्य पुलिस में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इन तबादलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) के 23 अधिकारी शामिल हैं, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 36 अधिकारी शामिल हैं। इसी क्रम में उपपुलिस अधीक्षक स्तर के 92 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदलाव
इस तबादले में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, कोरबा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जशपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, पीटीएस, मुख्यमंत्री सुरक्षा, ट्रैफिक, विशेष शाखा, एसआईयू, रेडियो और CAF की विभिन्न बटालियनों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:CG Snakebite Fake PM Report Case: बिलासपुर में स्नेक बाइट फर्जी PM रिपोर्ट मामले में बड़ा एक्शन, SDM ऑफिस के 3 कर्मचारी गिरफ्तार
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
गृह (पुलिस) विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया।
ये खबर भी पढ़ें:PM आवास योजना 2.0: स्लम हितग्राहियों का अंशदान बढ़ा, अब 75 हजार की जगह देने होंगे 1.45 लाख रुपए, SUDA ने रायपुर समेत कई नगर निगमों को दिए निर्देश
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब