
नोब्रोकर के CEO का ऑफिस सेलिब्रेशन वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरलImage Credit source: X/@AmitKumarA
CEO Rides Scooty In Office Viral Video: जब ऑफिस में कोई बड़ा टारगेट अचीव किया जाता है, तो आमतौर पर केक काटकर जश्न मनाया जाता है या फिर एक ई-मेल भेजकर कर्मचारियों को बधाई दे दी जाती है. लेकिन जब नोब्रोकर (NoBroker) की टीम ने एक शानदार तिमाही का लक्ष्य हासिल किया, तो उनके CEO ने जश्न को ऐसा यादगार बना दिया कि हर कोई देखता रह गया. नोब्रोकर के को-फाउंडर और CEO अमित कुमार अग्रवाल ने इस सफलता का जश्न मनाने के लिए एक ऐसा तूफानी अंदाज अपनाया, जिसने कर्मचारियों को चौंका दिया.
ऑफिस के अंदर जब CEO ने दौड़ाई स्कूटी
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे एक वीडियो में अमित अग्रवाल ऑफिस के गलियारों में एक चमचमाती, बिल्कुल नई स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें इस तरह ऑफिस के अंदर मजे से स्कूटी दौड़ाते देख कर्मचारी रोमांचित हो गए और पूरा ऑफिस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
अमित अग्रवाल ने खुद यह वीडियो अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल @AmitKumarA से शेयर किया है. अपनी पोस्ट में चुटकी लेते हुए उन्होंने लिखा, उस दिन मुझे एक बहुत ही महत्वपूर्ण काम सौंपा गया था- स्कूटी चलाना!
कर्मचारियों की मेहनत को मिला यादगार सम्मान
CEO ने बताया कि उनकी पैकर्स एंड मूवर्स टीम ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया था. कई अवार्ड बांटे जा रहे थे, लेकिन यह स्कूटी सबसे बड़ा इनाम थी. अग्रवाल का मानना है कि जब कर्मचारी अपना दिल और आत्मा लगाकर किसी असंभव टारगेट को मुमकिन बनाते हैं, तो उस पल को सिर्फ एक औपचारिक अवार्ड सेरेमनी तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि धन्यवाद कहने का सबसे अच्छा तरीका कोई बोरिंग स्पीच देना नहीं, बल्कि थोड़ा मजाकिया बनकर अपने स्टार परफॉर्मर्स का दिल से हौसला बढ़ाना है.
टीमवर्क का दिखा असली जादू
अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि स्कूटी तो बस एक जरिया थी, असली तारीफ के हकदार सेल्स, सर्विसिंग और पार्टनर मैनेजमेंट टीमों के लोग हैं. इन टीमों ने मिलकर काम किया, सेल्स ने नए कस्टमर्स जोड़े, सर्विस टीम ने बेहतरीन अनुभव दिया और पार्टनर मैनेजमेंट ने काम सुचारू रखा.
यहां देखिए वायरल वीडियो
I had a very important job that day. Ride a Scooty.
Our Packers & Movers team was celebrating their amazing quarter, and while there were plenty of rewards waiting to be handed out, one reward had a little more horsepower than the rest.
When people invest their time, effort pic.twitter.com/VrlZbCIdBx
— Amit Kumar Agarwal (@AmitKumarA) July 21, 2026

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More