world-news

ध्रुव जुरेल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा..., गॉल टेस्ट में पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय Catch कि सभी हुए हैरान, वीडियो वायरल

August 18, 2026

IND vs SL: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के स्टार ओपनर लाहिरू उदारा का एक अविश्वसनीय कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है.

IND vs SL: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के स्टार ओपनर लाहिरू उदारा का एक अविश्वसनीय कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है.

author-image

New Update

dhruv jurel takes a stunning catch

dhruv jurel takes a stunning catch

IND vs SL: भारतीय टीम ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के स्टार ओपनर लाहिरू उदारा का एक ऐसा अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जिसे देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ. उन्होंने नीचे की ओर जाती हुए गेंद का एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस कैच पर विवाद भी खड़ा हो गया है. बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में चौथे दिन के तीसरे सेशन में श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 47 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. 

ध्रुव जुरेल ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

श्रीलंका के 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद एक बार फिर कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार को गेंद सौंपी. मानव इससे पहले 8वें ओवर में पासिंदु सूरियाबंदारा को जीरो पर आउट कर चुके थे. मानव सुथार ने ऑफ-स्टंप की लाइन पर चतुराई भरी गेंद फेंकी, जिस पर लाहिरू उदारा ने शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उदारा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बहुत तेजी से नीचे की ओर गई.

काफी क्लोज था लाहिरू उदारा का कैच

ध्रुव जुरेल को कैच पकड़ने के लिए बल्लेबाज के ठीक आगे फील्डिंग पर लगाया गया था. वह हेलमेट पहनकर फील्डिंग कर रहे थे. गेंद को नीचे जाते देख ध्रुव जुरेल ने गजब के रिफ्लेक्स दिखाए. उन्होंने नीचे की तरफ तेजी से डाइव लगाई और जमीन से कुछ ही सेंटीमीटर ऊपर गेंद को अपनी उंगलियों के सहारे पकड़ लिया. फील्ड अंपायर्स ने मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि जुरेल की उंगलियां गेंद के बिल्कुल नीचे थीं, जिसके बाद अंपायर ने उदारा को आउट करार दिया. हालांकि इस कैच पर विवाद भी खड़ा हो गया. कैच इतना क्लोज था कि बल्लेबाज लाहिरू उदारा को लगा कि बॉल जमीन पर लग गई है. 

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 18, 2026

ध्रुव जुरेल के कैच पकड़ने पर खड़ा हुआ विवाद

ध्रुव जुरेल के कैच का मामला जब थर्ड अंपायर देख रहे थे, तो कई बार रीप्ले देखा गया. रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि बॉल जुरेल की उंगलियों में फंसने के दौरान जमीन से भी शायद छू गई है. लेकिन थर्ड अंपायर के मुताबिक गेंद के नीचे जुरेल की उंगलियां थीं, इसलिए उन्होंने उदारा को आउट दे दिया. अंपायर के इस फैसले से उदारा और टीम मैनेजमेंट हैरान थे और खुश नहीं थे. लाहिरू उदारा अंपायर से भी बहस करते दिखे. इतना ही नहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए कि आखिर जुरेल ने यह कैच कैसे पकड़ा.

THE CONTROVERSIAL DECISION - Sri Lanka's coaching staff and players looked unhappy with umpires decision.

Dhruv Jurel takes the catch on bowling of Manav Suthar. 🇮🇳 pic.twitter.com/ooO9oLiipY

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 18, 2026

भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रनों का लक्ष्य

गॉल टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह भारतीय टीम को 178 रनों की विशाल बढ़त मिल गई. इसके बाद मैच के चौथे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया की दूसरी पारी 193 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा है. अब गॉल टेस्ट के चौथे दिन का तीसरा सेशन खेला जा रहा है और श्रीलंका का चौथा विकेट गिर चुका है. अभी मैच का पांचवा दिन बाकी है. ऐसे में टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें:  Arjuna Awards 2025: तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें