lifestyle

Cardio Vs Weight Training: वजन कम करना है तो जिम में पहले कार्डियो करें या वेट लिफ्टिंग? जानिए सही जवाब

July 25, 2026

Sat, 25 Jul 2026 10:40 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Jul 2026 10:40 AM IST

सार

Weight Loss Tips: वजन कम करना है तो पहले कार्डियो करें या वेट लिफ्टिंग?
अगर आपका मुख्य लक्ष्य वजन कम करना है, तो कई फिटनेस विशेषज्ञ पहले वेट ट्रेनिंग और उसके बाद कार्डियो करने की सलाह देते हैं। वेट ट्रेनिंग से मांसपेशियां अधिक ऊर्जा का उपयोग करती हैं और इसके बाद किया गया कार्डियो प्रभावी हो सकता है। हालांकि, सही क्रम आपकी फिटनेस, स्वास्थ्य स्थिति और लक्ष्य पर भी निर्भर करता है। यदि आपकी प्राथमिकता स्टैमिना या किसी कार्डियो इवेंट की तैयारी है, तो पहले कार्डियो करना अधिक उपयुक्त हो सकता है।

Cardio Vs Weight Training: आजकल वजन कम करने के लिए लोग जिम का रुख तो करते हैं, लेकिन एक सवाल अक्सर सभी के मन में रहता है, वर्कआउट की शुरुआत कार्डियो से करें या वेट लिफ्टिंग से? कुछ लोग ट्रेडमिल पर लंबी दौड़ लगाकर पसीना बहाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ सीधे डंबल और मशीनों पर एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। दोनों तरह की एक्सरसाइज के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन यदि आपका लक्ष्य फैट लॉस है, तो वर्कआउट का सही क्रम आपकी ट्रेनिंग की गुणवत्ता और परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

कार्डियो कैलोरी खर्च करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि वेट ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और शरीर की संरचना में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कई लोग यह मान लेते हैं कि सिर्फ कार्डियो करने से ही वजन तेजी से कम होगा, लेकिन संतुलित फिटनेस प्लान में दोनों की अपनी जगह है। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए पहले कार्डियो करना बेहतर है या वेट लिफ्टिंग, दोनों के फायदे क्या हैं और किस तरह का वर्कआउट प्लान बेहतर परिणाम देने में मदद कर सकता है।

Gym Weight Loss Cardio Vs Weight Training Workout Order

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग कब करें - फोटो : AI

वजन कम करने के लिए पहले क्या करें?
 

  • अगर आपको वजन घटाने के साथ मांसपेशियों को बनाए रखना है, तो कई फिटनेस विशेषज्ञ पहले वेट ट्रेनिंग और उसके बाद कार्डियो करने की सलाह देते हैं।
  • जब शरीर में ऊर्जा अधिक होती है, तब आप बेहतर तकनीक और ताकत के साथ वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं।
  • इसके बाद किया गया कार्डियो आपकी कुल कैलोरी खर्च बढ़ाने में योगदान दे सकता है।
  • हालांकि, यह नियम सभी पर समान रूप से लागू नहीं होता, ये उनके शरीर और क्षमता पर भी निर्भर हो सकता है।
Gym Weight Loss Cardio Vs Weight Training Workout Order

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग कब करें - फोटो : AI

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के अलग-अलग फायदे
 

  • कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल है- तेज चलना, साइकिल चलाना और ट्रेडमिल पर दौड़ना।
  • कार्डियों हृदय और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करती है।
  • वहीं वेट ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत बढ़ाती है।
  • लंबे समय में शरीर की संरचना सुधारने में सहायक होती है।
  • वजन कम करने के लिए केवल तराजू का नंबर नहीं, बल्कि शरीर में फैट और मांसपेशियों का संतुलन भी महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Gym Weight Loss Cardio Vs Weight Training Workout Order

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग कब करें - फोटो : AI

कब पहले कार्डियो करना बेहतर हो सकता है?
 

  • अगर आपको मुख्य लक्ष्य दौड़, साइक्लिंग, स्टैमिना बढ़ाना या किसी कार्डियो-आधारित खेल की तैयारी है, तो पहले कार्डियो करना अधिक उपयुक्त हो सकता है।
  • इसी तरह पहली बार जिम जाने वालों के लिए हल्का वार्म-अप कार्डियो (लगभग 5–10 मिनट) वर्कआउट से पहले करना लाभदायक माना जाता है।
  • लंबा और थकाने वाला कार्डियो वेट ट्रेनिंग से पहले करने पर आपकी ताकत और प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

Gym Weight Loss Cardio Vs Weight Training Workout Order

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग कब करें - फोटो : AI

क्या सिर्फ कार्डियो से वजन कम हो जाएगा?
 

  • सिर्फ कार्डियो करने से कैलोरी खर्च होती है, लेकिन लंबे समय तक बेहतर परिणामों के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, नियमित वेट ट्रेनिंग और अच्छी नींद भी जरूरी है।
  • यदि आप केवल कार्डियो करते हैं और खान-पान पर ध्यान नहीं देते, तो अपेक्षित परिणाम मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • इसलिए फैट लॉस के लिए समग्र जीवनशैली अधिक महत्वपूर्ण है।