CA बनने का सपना आमतौर पर युवा देखते हैं लेकिन कई बार ये सवाल होता है कि अगर आप 50 साल के हो गए हैं, तो क्या आप CA बन सकते हैं या इसके लिए कोई एज लीमिट निर्धारित की गई है. अगर आपके मन में भी इस तरह की दुविधा चल रहा है, तो चलिए जान लेते हैं कि क्या कहते हैं इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नियम?
X

क्या होती है CA बनने की अधिकतम एज?
क्या आप 50 साल के होने के बाद भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) बनने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्स की लिस्ट में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) का नाम भी शामिल है. वैसे तो इसकी तैयारी युवा कॉलेज या स्कूल खत्म होने के बाद कर देते हैं. लेकिन कई बार आपकी स्थिति वैसी नहीं होती और आप दूसरे कामों में बिजी हो जाते हैं. लेकिन फिर बाद में लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने की वजह से वह अपनी इस तैयारी को छोड़ देते हैं. लेकिन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नियम?
तय नहीं है कोई एज
तो बता दें कि सीए बनने के लिए कोई अधिकतम एज निर्धारित नहीं की गई है. 18 साल के युवा हो या 50 साल के टीचर कोई भी सीए कोर्स में एडमिशन ले सकता है. आईसीएआई (ICAI) के नियमों के मुताबिक, किसी भी उम्र के उम्मीदवार को सीए की परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
क्या है कोई न्यूनतम लिमिट?
वहीं, अगर न्यूनतम एज की बात करें, तो इसके लिए योग्यता और निर्धारित उम्र की जरूरत होती है. सीए की परीक्षा में अपीयर होने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास करना होता है. वैसे तो इसके लिए कोई न्यूनतम एज लिमिट नहीं होती है लकिन 10वीं या 12वीं पास करते करते छात्र 16 से 17 साल का हो जाता है.
20 की उम्र में कर रहे हैं तैयारी
लेकिन अगर आपकी उम्र 20 से ज्यादा हो गई है और आपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है, तो सीए फाउंडेशन देने की जरूरत भी नहीं है. कॉमर्स ग्रेजुएट्स (55% नंबरों के साथ) और नॉन-कॉमर्स ग्रेजुएट्स (60% अंकों के साथ) सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) में एडमिशन ले सकते हैं. हालांकि, जो लोग जॉब में हैं या 50 साल की उम्र में इसमें करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए डायरेक्ट एंट्री का विकल्प अच्छा हो सकता है.
---- समाप्त ----
