world-news

Businessman Kidnapped In Raipur: रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, इस इलाके में दिन दहाड़े हुई वारदात, शहर में की गई नाकाबंदी | IBC24

October 3, 2026

Businessman Kidnapped In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यह एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कारोबारी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में डीएम टावर के पास की है। यहां काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है।

बातचीत के बहाने नीचे बुलाया

बताया जा रहा है कि, कारोबारी प्रतीक राय घर से खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत के बहाने नीचे बुलाया। (Businessman Kidnapped In Raipur) आरोप है कि नीचे पहुंचने के बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 3-4 लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। कारोबारी की पत्नी अनिता राय ने मामले की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई है।

स्कॉर्पियो के नंबर से तलाश जारी

Businessman Kidnapped In Raipur:  शिकायत के आधार पर खमतराई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों और कारोबारी की तलाश कर रही है। घटना के बाद शहर में नाकाबंदी की गई है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल कारोबारी प्रतीक राय का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और अपहरण में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • PM Kisan Samman Nidhi Installment Date: आ गई पीएम किसान सम्मान निधि की तारीख!.. दीवाली से पहले बजेगी मोबाइल की घंटी!.. खातों में आएंगे इतने रुपये
  • Shri Ramayan Katha Mahakavya: चश्मा पहने वानर की वायरल तस्वीर पर हो गया खुलासा, श्रीरामायण कथा के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, कहा- पहले पूरी फिल्म देखिए 
  • Anuppur Triple Murder Case: प्रदेश के इस इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने मां और नाना-नानी को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह