education

BTech: हिंदी मीडियम में BTech करने का सुनहरा मौका, छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

September 6, 2026

Sep 06, 2026 12:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

BTech Hindi Medium: SGSITS कॉलेज में अब B.Tech सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी मीडियम में होगी। इससे हिंदी भाषी छात्रों के लिए बीटेक करना बेहद आसान होगा और उन्हें 2 लाख रुपये भी मिलेंगे।

Hindi Medium BTech Civil Engineering

हिंदी मीडियम में BTech करें

Hindi Medium BTech Civil Engineering: मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आसान बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। इंदौर स्थित प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने B.Tech सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी मीडियम में कराने की शुरुआत कर दी है।

यह पहल उन हजारों प्रतिभावान छात्रों के लिए वरदान साबित होगी जो हिंदी मीडियम से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अंग्रेजी भाषा की रुकावट के कारण इंजीनियरिंग की पढ़ाई में झिझक या कठिनाई महसूस करते थे।

हिंदी मीडियम छात्रों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

आमतौर पर देश के अधिकांश इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.Tech की पढ़ाई पूरी तरह से इंग्लिश मीडियम में ही होती है। इसके कारण सरकारी स्कूलों या हिंदी मीडियम के बोर्ड से 12वीं करने वाले छात्रों को कॉलेज के शुरुआती वर्षों में टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स और अंग्रेजी भाषा को समझने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

SGSITS इंदौर द्वारा सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच को हिंदी भाषा में पढ़ाई कराने से छात्रों को कठिन इंजीनियरिंग प्रिंसिपल और कांसेप्ट्स को अपनी मातृभाषा में आसानी से समझने का मौका मिलेगा। विषय की प्रैक्टिकल नॉलेज को बिना भाषा की बाधा के बेहतर तरीके से सीखा जा सकेगा। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षा तथा प्रोजेक्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।

छात्रों को 2 लाख रुपये भी मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार हिंदी माध्यम से B.Tech सिविल इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता देगी। फाइनल ईयर में पहुंचने पर छात्रों को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे उनका करियर अधिक मजबूत बन सकेगा।

नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत देश भर में मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं में उच्च और तकनीकी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार भी मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा को हिंदी में उपलब्ध कराने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रही है।

SGSITS इंदौर ने इसी नीति को आगे बढ़ाते हुए सिविल इंजीनियरिंग विभाग में हिंदी मीडियम की कक्षाएं और स्टडी मटेरियल तैयार किया है। इंस्टीट्यूट का लक्ष्य है कि आने वाले समय में अन्य ब्रांच जैसे मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में भी हिंदी मीडियम के विकल्प को बेहतर किया जाए।

छात्रों के लिए क्यों खास है यह मौका?

SGSITS इंदौर का नाम मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के बेहतरीन सरकारी तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है। यहां से हिंदी मीडियम में सिविल इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को न केवल बेहतरीन फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि प्लेसमेंट और करियर के अवसरों में भी पूरी बराबरी मिलेगी।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें