world-news

गोरखपुर में BSc छात्र की चाकू मारकर हत्या: बरामदे में सो रहा था, पिता की किडनी खराब; इलाज के लिए लखनऊ गए थे परिजन - Gorakhpur News

September 17, 2026

गोरखपुर50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर गुरुवार सुबह 5 बजे BSc फर्स्ट ईयर के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तभी हमलावर ने उसके सिर पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था। पिता की किडनी खराब होने के कारण परिवार इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई।

घटना बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या किस वजह से हुई और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। हमलावर की तलाश कर रही है।

युवक के सिर पर चाकू से वार कर हत्या की गई है।

युवक के सिर पर चाकू से वार कर हत्या की गई है।

पिता को किडनी की बीमारी

जयंतीपुर गांव के रहने वाला शुभम मिश्रा (19) दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह BSc फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था। उसके पिता स्वदेश मिश्रा खेती-किसानी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, स्वदेश मिश्रा पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट और इलाज के लिए पूरा परिवार लखनऊ गया था। घर पर शुभम अकेला था।

खाना खाने के बाद बरामदे में सोने गया था

बुधवार रात खाना खाने के बाद शुभम घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसे एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और गांव वाले मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और गांव वाले मौके पर पहुंचे।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बार-बार बेहोश हुईं

लखनऊ में बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद मां सुधा मिश्रा बार-बार बेहोश हो रही हैं। वह रोते हुए बोलीं- जल्दी से मुझे मेरे बेटे के पास लेकर चलो। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम छाया है। परिजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

इधर, घटना की सूचना पर CO खजनी अनुज सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुभम का शव घर के बाहर रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके पहुंचने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

फिलहाल हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर के बारे में पुलिस को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

पूर्व में मांगी गई थी 20 लाख की रंगदारी

शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की कस्बे में ही मिठाई की दुकान थी। परिवार के अनुसार साल 2021 में स्वदेश मिश्रा से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर शनि सिंह पर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। शुभम की हत्या के बाद पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच के प्रमुख बिंदुओं में शामिल कर रही है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के पर्दाफाश के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल लोकेशन और मृतक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • मम्मी-पापा ढूंढना मत... लिखकर लड़की प्रेमी संग भागी: कहा- आप बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कराएंगे; गोरखपुर में एक दिन में 5 लड़कियां लापता

    कहा- आप बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कराएंगे; गोरखपुर में एक दिन में 5 लड़कियां लापता|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar1:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोरखपुर होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: दिल्ली-गोरखपुर-बिहार सफर होगा आसान; जानिए पूरा लिस्ट

    दिल्ली-गोरखपुर-बिहार सफर होगा आसान; जानिए पूरा लिस्ट|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोरखपुर में सपा ने तेज की 2027 की तैयारियां: प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल 2 दिन के दौरे पर, खजनी-बांसगांव में करेंगे कार्यकर्ता संवाद

    प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल 2 दिन के दौरे पर, खजनी-बांसगांव में करेंगे कार्यकर्ता संवाद|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आज गोरखपुर आएंगे विनोद तावड़े: जलाएंगे आशीर्वाद का दीया; पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से जानेंगे जमीनी हालात

    0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर