world-news

Breaking News Today Live Updates: कार्यवाही शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही स्थगित हई लोकसभा, संसद में विपक्ष का हंगामा जारी

August 5, 2026

Breaking News Today Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है. सुबह 11 बजे से संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. विपक्ष के भारी हंगामें के कारण कार्यवाही में परेशानी हो रही है.

Breaking News Today Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है. सुबह 11 बजे से संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. विपक्ष के भारी हंगामें के कारण कार्यवाही में परेशानी हो रही है.

author-image

New Update

Breaking Live Updates

Breaking News Today Live Updates

Breaking News Today Live Updates: आज 5 अगस्त 2026 है. सुबह 11 बजे से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. सत्र का आज 12वां दिन हैं. आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह हंगामे की भेंट चढ़ सकता है.  

मौसम विभाग ने एक बार फिर से 22 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

आज अनुच्छेद 370 बरसी है, जिस वजह से जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों जैसे नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी द्वारा ‘काला दिवस’ (यौम-ए-सियाह) मनाया जाएगा. 

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी करने के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालने वाला है. वहीं, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के ऐलान पर आज मुंबई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… 

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 05, 2026 11:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

    सुबह 11 बजे बजे मानसून सत्र के 12वें दिन की शुरुआत हुई. हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 3 मिनट बाद ही सदन स्थगित हो गया.  

  • Aug 05, 2026 09:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा

    आर्टिकल 370 की बरसी के मद्देनजर, कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. सुरक्षाबलों के जवान कड़ी चौकसी कर रहे हैं. 

    #WATCH | J&K | Security tightened across Srinagar on the seventh anniversary of the abrogation of Article 370. pic.twitter.com/RC6eUeuoay

    — ANI (@ANI) August 5, 2026
  • Aug 05, 2026 09:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मोर्चा

    महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहे जाने पर पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है. इसके विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालेगी.

  • Aug 05, 2026 09:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: सिद्धिविनायक मंदिर में दान घोटाले के ऑडिट का आदेश

    महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर के दान में भी घोटाले का आरोप सामने आया है. इस बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पिछले 5 साल के अंदर दान में आए रुपये-पैसे और जेवरात के ऑडिट करने के आदेश दिए.