world-news

Breaking News Today Live Updates: कानपुर में एयर प्लेन गिरने से क्षेत्र में हड़कंप

August 27, 2026

Live|

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करने वाले हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के जबलपुर के दौरे पर होंगे. 

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करने वाले हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के जबलपुर के दौरे पर होंगे. 

author-image

Mohit Saxena

27 Aug 2026

07:08 IST

एडिट

27 Aug 2026

12:11 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 26 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 27 अगस्त की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ (Khelo India Dialogue) को संबोधित करने वाले हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के जबलपुर के दौरे पर होंगे. यहां पर वे वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ) में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करने वाले हैं. परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)  का दो दिवसीय एटलस प्रक्षेपण पर अंतर्राष्ट्रीय उच्चस्तरीय मंच का आज अंतिम दिन है. इसमें परमाणु प्रौद्योगिकियों के समुद्री अनुप्रयोगों पर चर्चा होगी. हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होने वाला है.  

  • Aug 27, 2026 12:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: कानपुर में एयर प्लेन गिरने से क्षेत्र में हड़कंप

    Breaking News Today Live Updates: कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के तहत गंगा बैराज के पास एयर प्लेन के गिरने से इलाके में हड़कंप मचा है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. इस वजह से वहां पर अफरा तफरी का माहौल देखा गया है.

  • Aug 27, 2026 11:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: अंकित बालियान के हत्यारों का लाइव फोटो सामने आया 

    Breaking News Today Live Updates:  शामली मे अंकित बालियान हत्याकांड में हमलावारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. अंकित बालियान की हत्या कर फरार हो रहे बदमाश का लाइव फोटो सामने आया है. दो अलग अलग बाइकों पर फरार हुए चार हमलावार दिखाई दिए. गोगी गैंग ने ली अंकित की हत्या की जिम्मेदारी. गाना बनाने के विवाद को लेकर की थी हत्या.

    murderer

  • Aug 27, 2026 11:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: युवा करियर के साथ-साथ राष्ट्र-निर्माण में भी योगदान दे रहे

    Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा,“पीएम मोदी, आपने युवाओं को भारत का उज्ज्वल वर्तमान और भविष्य माना है और उन्हें ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प से जोड़ा है। आपकी अगुवाई में देश ने पहली बार खेलों को सिर्फ़ एक गतिविधि के तौर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर देखा है।“इस विज़न को ज़मीनी स्तर पर साकार करने के लिए, आपने 2023 में ‘MY Bharat’ जैसा एक सशक्त मंच शुरू किया… देश भर के 2.66 करोड़ से ज़्यादा युवा इससे जुड़े हैं और अपने करियर के साथ-साथ राष्ट्र-निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं…

    #WATCH | Union Minister Mansukh Mandaviya says, “…PM Modi, you have recognized the youth as both the bright present and the future of India, and have engaged them in the resolve to build a ‘Viksit Bharat’. Under your leadership, the country has, for the first time, viewed… pic.twitter.com/EyTdNOHQJW

    — ANI (@ANI) August 27, 2026
  • Aug 27, 2026 10:33 IST

    Breaking News Today Live Updates: नेपाल आपदा में भारत ने भेजी मदद की एक और खेप

    Breaking News Today Live Updates: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत लगातार राहत और सहायता पहुंचा रहा है। IAF अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से 35 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर IAF का एक और विमान (C-17) करीब सुबह 9 बजे रवाना हो गया.

  • Aug 27, 2026 09:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: परेल-चिंचपोकली इलाके में ईद के जुलूस के दौरान तनाव 

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई के परेल-चिंचपोकली इलाके में ईद के जुलूस के दौरान तनाव के हालात बन गए. अलग-अलग समुदायों के  बताए जा रहे दो गुटों के बीच लक्ष्मी कॉटेज बिल्डिंग के पास पहले धक्का-मुक्की और कहासुनी हुई. इसके बाद  पथराव भी शुरू हुआ. जुलूस में शामिल कुछ लोगों की ओर से धार्मिक नारे लगाने और सड़क पर लगे पोस्टर   फाड़ने की भी सूचना है. पुलिस ने धक्का-मुक्की और कहासुनी की पुष्टि की है, हालांकि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है. 

  • Aug 27, 2026 08:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: आदिवासी आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में एक गिरफ्तार

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर क्षेत्र में संचालित एक सरकारी आदिवासी आश्रमशाला से नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया। आश्रमशाला में रहने वाली 21 नाबालिग छात्राओं ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ कि जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद शहापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

  • Aug 27, 2026 07:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: अदालत का फैसला आने पर जेल जाना होगाः ब्रजेन महंत

    असम के गुवाहाटी में भाजपा नेता ब्रजेन महंत ने कहा, “पवन खेड़ा एक ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी के इशारों   पर नांचते हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी के ऊपर लगाए गए थे, वे निराधार हैं. हर माह कोर्ट का नोटिस उनके पास जाता है. अदालत का फैसला आएगा तब पवन खेड़ा को जेल में रहना होगा. पवन खेड़ा   के 2 वोट हैं और यह भारत में मान्य नहीं है.”

  • Aug 27, 2026 07:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: नेपाल-चीन बाढ़ पीड़ितों को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शोक जताया 

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है.  इस बाढ़ मेंं कई लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. बड़े पैमाने पर तबाही सामने आई है.

    United Nations Secretary-General António Guterres expressed deep sadness over the severe flooding in Nepal and China, which has claimed numerous lives, left people missing, and caused widespread destruction.

    In his tweet, he wrote: “I extend my condolences to the families of… pic.twitter.com/L2eqWEO5my

    — ANI (@ANI) August 26, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें