world-news

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर में धमाका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

September 9, 2026

Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्ड में वोट डाले जा रहे हैं.

Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्ड में वोट डाले जा रहे हैं.

author-image

Suhel Khan

09 Sep 2026

06:41 IST

एडिट

09 Sep 2026

11:49 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 10 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 09 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है और बारिश नहीं हुई, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 

राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे का आज आखिरी दिन है. अपनी यात्रा के आखिरी चरण में वे विभिन्न कार्यक्रयों में भाग लेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं. उनका ये दौरा द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

केंद्रीय गृह अमित शाह आज अहमदाबाद में आयोजित ‘वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (WAPS)-2026’ का समापन समारोह में शामिल होंगे.  उधर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. जबकि सीएम योगी आज वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वे ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज तय समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 09, 2026 11:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर में धमाका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

    राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर में धमाके की खबर है. सिलेंडर ब्लास्ट की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

  • Sep 09, 2026 11:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतनी मालगाड़ी

    कठुआ, जम्मू और कश्मीर: छन अरोरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ और रेल सेवाएं बाधित हो गईं क्योंकि मालगाड़ी वहीं फंसी रही।

  • Sep 09, 2026 11:03 IST

    Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, 4.2 की तीव्रता से कांपी धरती

    अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं बुधवार सुबह एक बार फिर से पड़ोसी देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, अफगानिस्तान में बुधवार सुबह 10.01 बजे भूकंप के झटके आए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 215 किमी की गहराई में आया.

    EQ of M: 4.2, On: 09/09/2026 10:01:25 IST, Lat: 36.421 N, Long: 71.203 E, Depth: 215 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/0rtChTN2wQ

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 9, 2026
  • Sep 09, 2026 10:34 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा में वोट डाल रहे मतदाता

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीकर में भी आज मतदान हो रहा है. जनपद में  नगर निगम चुनावों के पहले चरण के लिए 10 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान जारी है. लक्ष्मणगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच 54 मतदान केंद्रों पर 51,554 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं.

    Sikar, Rajasthan: Voting for the first phase of municipal elections is underway across 10 urban local bodies. In Laxmangarh, 51,554 voters are casting their votes at 54 polling stations amid tight security pic.twitter.com/pVBYmTBjcr

    — IANS (@ians_india) September 9, 2026
  • Sep 09, 2026 09:19 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए डाला वोट

    केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी नगर निकाय चुनावों के पहले चरण में बीकानेर में अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस स्कूल में मैंने पढ़ाई की, वहीं मैंने अपना वोट डाला. यह लोकतंत्र का त्योहार है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह का विकास हुआ है, हर क्षेत्र में विकास हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी जीडीपी 7.8% की दर से बढ़ी है. विपक्ष को सिर्फ आलोचना करना आता है."

    #WATCH | Union Minister & BJP MP from Bikaner, Arjun Ram Meghwal, casts his vote in Bikaner in the first phase of civic body polls underway across the state today. He says, “It is a matter of pride for me that the school I studied in is where I cast my vote. This is a festival of… pic.twitter.com/ZVcGyBOL7S

    — ANI (@ANI) September 9, 2026
  • Sep 09, 2026 09:15 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस नेता टीकाराम जुली ने डाला वोट

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता टीकाराम जुली ने भी वोट डाला. उन्होंने अलवर में अपना वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “मतदाता जागरूक हो गए हैं. राज्य में कांग्रेस के लिए बहुत अनुकूल माहौल है. यह सरकार पिछले तीन वर्षों से सत्ता में है, फिर भी अपनी कमियों को दूर करने में विफल रही है. जनता ने बीजेपी को हराने और कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है. यह सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इसका कोई ठोस नतीजा नहीं दिखता."

    #WATCH | Rajasthan | Congress leader Tikaram Jully casts his vote in Alwar in the first phase of civic body polls underway across the state today.

    He says, “Voters have become aware. There is a very favourable atmosphere for the Congress in the state. This government has been in… pic.twitter.com/PsFwK9mZxR

    — ANI (@ANI) September 9, 2026
  • Sep 09, 2026 08:28 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: बूंदी नगर परिषद और 3 निकायों में भी आज डाले जा रहे हैं वोट

    राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. इनमें बूंदी जिले बूंदी नगर परिषद के साथ तीन नगर पालिकाओं में भी आज वोट डाले जा रहे हैं. अधिकारियों ने मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया.

  • Sep 09, 2026 08:07 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लोगों की भीड़

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ. अब मतदाता शाम 6.00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. राजस्थान निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले चरण में राजस्थान के 39 जिलों के 162 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है.

  • Sep 09, 2026 07:45 IST

    Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

    राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 39 जिलों के 162 नगर निकायों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

  • Sep 09, 2026 07:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गाड़ी चोरी करने के दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. गुड्डू कुमार नाम के एक संदिग्ध के पैर में जवाबी गोलीबारी के दौरान गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि एक अन्य आरोपी, छोटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने संदिग्धों के पास से चोरी की एक ब्रेजा कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

    Ghaziabad, Uttar Pradesh: Police arrested two alleged vehicle thieves following an encounter in the Indirapuram area. One suspect, identified as Guddu Kumar, sustained a gunshot wound to his leg during retaliatory firing and was hospitalized. Another accused, Chhotu Kumar, was… pic.twitter.com/AIMoWn9aRN

    — IANS (@ians_india) September 9, 2026
  • Sep 09, 2026 06:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई तीव्रता

    पूर्वोत्तर भारत के साथ पड़ोसी देशों में पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के हल्के झटके आ रहे हैं. आज सुबह तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, तिब्बत में बुधवार सुबह 5.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 121 किमी की गहराई में आया. हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. 

    EQ of M: 4.3, On: 09/09/2026 05:33:09 IST, Lat: 30.804 N, Long: 81.172 E, Depth: 121 Km, Location: Tibet.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/H7ridK4CTe

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 9, 2026