|
Breaking News Live Update 16 Oct: महाराष्ट्र में सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश पूरे साल लागू
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/10/16/new-poster-1-2026-10-16-08-48-24.jpg)
Breaking News Live Update 16 Oct: देश-विदेश में आज 16 अक्टूबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 16 अक्टूबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Oct 16, 2026 11:25 IST
महाराष्ट्र में सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश पूरे साल लागू
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/16/bombay-2026-10-16-11-25-14.webp)
महाराष्ट्र में अब सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर पूरे साल रोक लगाने का आदेश दिया है। यह पाबंदी दिवाली, नवरात्रि और क्रिसमस जैसे त्योहारों पर भी लागू रहेगी। हालांकि, कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और निर्माण पर रोक नहीं लगाई है।
कोर्ट के इस आदेश का मकसद पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है। सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने से आम लोगों को होने वाली परेशानी और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट ने प्रदूषण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। तब इस मुद्दे पर आगे की सुनवाई की जाएगी।
Oct 16, 2026 09:01 IST
अमेरिका के ओरेगन के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, संदिग्ध भी मारा गया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/16/whatsapp-image-2026-10-16-09-00-55.jpeg)
अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई। इस हमले में तीन बच्चों और एक वयस्क समेत चार लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें बच्चे शामिल हैं। स्कूल परिसर में संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया। हालांकि, मृतकों की संख्या में हमलावर को शामिल किया गया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बेंड पुलिस विभाग की प्रवक्ता शीला मिलर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारी लगभग दो मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान रेडियो पर संदिग्ध के घायल होने की सूचना मिली। कुछ ही देर बाद हमलावर मृत पाया गया। हालांकि, उसे किसने गोली मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोलीबारी के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने जवाबी कार्रवाई की थी या नहीं।
घटना के बाद सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इस स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद छात्रों को बसों से दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया गया। बेंड-ला पाइन स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट स्टीवन कुक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस संवेदनहीन त्रासदी से पूरा स्कूल समुदाय स्तब्ध है और सभी का दिल टूट गया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों और घटना से जुड़े लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पुलिस के मुताबिक, कम से कम दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल पोर्टलैंड से करीब 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अमेरिका में बंदूक हिंसा लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्कूल में हुई इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Oct 16, 2026 08:56 IST
दीपके बोले- कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, सादे कपड़ों में पीछा करने का आरोप
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/16/whatsapp-image-2026-10-16-08-56-19.jpeg)
दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर सकती है।
दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, “हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।”
CJP शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने वाली है। पार्टी इस रैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएगी। इसके अलावा, आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में भी प्रदर्शन किया जाएगा।
हालांकि, रैली से पहले प्रशासनिक पाबंदियां भी लागू हैं। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, परिषद ने पार्क बंद करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है।
लेखक
![]()
Advertisment