एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और फैंस के बीच उत्साह अपने चरम पर है। स्पाइडर-मैन: नो वे होम की भावुक घटनाओं के बाद टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार पीटर पार्कर के रूप में लौट रहे हैं। यह फिल्म पीटर पार्कर की जिंदगी के एक बिल्कुल नए अध्याय की शुरुआत करेगी। भारत में रिलीज डेट, स्टार कास्ट, कहानी, फॉर्मेट्स और एडवांस टिकट बुकिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी यहां पढ़ें।
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे की कहानी (Brand New Day Story)
यह पीटर पार्कर के लिए सचमुच एक ब्रैंड न्यू डे है। पूरी दुनिया उसे भूल चुकी है, लेकिन वह अब भी पूरी तरह से स्पाइडर-मैन बनकर अपराध से लड़ रहा है। दूसरी ओर, उसके पुराने दोस्त अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इन हालातों का दबाव पीटर के भीतर एक ऐसा बदलाव लेकर आता है, जिस पर शायद उसका खुद का भी नियंत्रण नहीं रहता। लेकिन यही बदलाव शहर और उसके अपनों पर मंडरा रहे एक ऐसे नए खतरे से लड़ने की उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है, एक ऐसा शक्तिशाली विलेन, जिसे कोई देख भी नहीं सकता।
-1785147480103.jpg)
यह भी पढ़ें- The Odyssey को हल्के में लेना पड़ा महंगा, Dhamaal 4 की कमाई पर लगेगा ग्रहण; जन नायगन के लिए भी बनेगी खतरा?
कब रिलीज होगी 'ब्रैंड न्यू डे'?
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे को 30 जुलाई 2026 को भारतभर के सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे की स्टार कास्ट
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलॉन, जॉन बर्नथल, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मांडो, मार्क रफालो, जारा काह्न जैसे कलाकार शामिल हैं।

फिल्म में जहां कई लोकप्रिय किरदारों की वापसी होगी, वहीं कुछ नए चेहरों की एंट्री भी कहानी को और रोमांचक बनाएगी। यही वजह है कि यह साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
खास होगा ब्रैंड न्यू डे का एक्सपीरियंस
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे 30 जुलाई 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया इस फिल्म को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करेगी। दर्शक इसे 2डी और 3डी के अलावा प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स जैसे P[XL], बिग पिक्स, स्क्रीनएक्स, आईसीई, 4DX और MX4D में भी देख सकेंगे।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे फैंस बड़े पर्दे पर स्पाइडर-मैन के इस नए रोमांचक सफर का अनुभव पहले से बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 14 साल बाद नए अवतार में लौटेगा Ghost Rider, निकोलस केज को इस स्टार ने किया रिप्लेस