entertainment

Bobby Deol को साउथ फिल्मों में क्यों नहीं मिली खास कामयाबी? 'एनिमल' एक्टर ने बताया जिंदगी का बड़ा मलाल - bobby deol talks about his success after years in bollywood aashram animal and more

September 6, 2026

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में दैनिक जागरण से खास बातचीत में अपनी दूसरी पारी में मिली सफलता ...और पढ़ें

सालों बाद सफलता मिलने पर बोले बॉबी देओल

सालों बाद सफलता मिलने पर बोले बॉबी देओल

HighLights

  1. सालों बाद सफलता मिलने पर बोले बॉबी देओल

  2. साउथ फिल्मों में खास सफलता ना मिलने पर कही ये बात

  3. 25 साल पुराने बॉबी को दी राय  

शालिनी देवरानी, नई दिल्ली। ओटीटी से मिली बड़ी पहचान और आश्रम व एनिमल जैसी सफल प्रोजेक्ट के बाद अभिनेता बाबी देओल ने अपने करियर के दूसरे पड़ाव को लेकर बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि सफलता किसी एक मौके की प्रतीक्षा नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, अनुशासन और खुद पर काम करते रहने से मिलती है।

करियर के दूसरे पड़ाव पर मिली सफलता पर बॉबी देओल (Bobby Deol) का कहना है कि मुझे लगता है कि आप मेहनत करते रहो और आपको कुछ न कुछ ऐसा काम मिलता रहेगा, जो आपको और आगे बढ़ाएगा। ओटीटी से मेरी शुरुआत हुई, क्लास आफ 83 से, फिर आश्रम (Aashram), लव हॉस्टल और हाउसफुल 5 फिल्में की। इन सब से मुझे बहुत मदद मिली।

यह भी पढ़ें- Bandar का OTT पर कहर, मर्दों के दर्द को दर्शाती कहानी; JFF में Bobby Deol ने कहा- 'ऐसे कैरेक्टर कम मिलते हैं'

किस्मत कब देती है साथ?

बॉबी ने आगे कहा, 'लोग मेरा काम देख पाए और समझ सके कि यह एक्टर और भी काम कर सकता है। एनिमल (Animal) तो बड़े पर्दे पर जादू जैसा ही था। उस फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं अगर यह बोल दूं कि आप उस मौके का इंतजार करो और तब तक कुछ मत करो, तो ऐसा नहीं है। मेहनत करते रहो और ऐसे मौके हमेशा आते रहेंगे। किस्मत आपका साथ तभी देगी जब आप अपनी जीवनशैली, आदतें और सेहत को लेकर सजग रहेंगे'।

anupriya (6)

साउथ फिल्मों में बड़ी सफलता क्यों नहीं मिली?

दक्षिण भारतीय फिल्मों में खास सफलता न मिलने पर बॉबी ने कहा कि मैं कोशिश कर रहा था, लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि वहां डबिंग में मेरी अपनी आवाज नहीं होती है। जब मेरी आवाज नहीं है, तो फिर वो मजा भी नहीं आता। एक एक्टर के तौर पर परफार्मेंस देने के लिए आपकी भाषा पर पकड़ होनी जरूरी है।

उन्होंने कहा, 'काश बचपन में ही हमें पूरे हिंदुस्तान की सारी भाषाएं सिखा दी गई होतीं, तो मैं हर इंडस्ट्री में काम कर पाता'।

anupriya (4)

गलतियां ही सिखाती हैं- बॉबी देओल

एनिमल में करीब दो घंटे के बाद स्क्रीन पर नजर आने और इसके बावजूद दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने पर बॉबी कहते हैं कि फिल्म में ढाई घंटे तक रणबीर (कपूर) ने आपका मनोरंजन किया। अगर उसने अच्छा काम नहीं किया होता तो मेरा किरदार भी अच्छा नहीं लगता। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। (हंसते हुए) हालांकि, जब मैंने पहली बार फिल्म देखी थी, तब मुझे लगा था कि मेरा रोल कम है।

anupriya (5)

अगर मौका मिले, तो 25 साल पुराने बाबी देओल से क्या कहना चाहेंगे, इस पर बॉबी ने कहा कि मैं बोलूंगा कि आपको अपनी गलतियों से ही सीखना पड़ेगा। अगर नहीं सीख पाते, तो फिर नासमझ रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी 2026 की 'महाफ्लॉप', ओटीटी पर आते ही बदल गई किस्मत