auto

BMW 7 Series Facelift '740' भारत में हुई लॉन्च, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS के साथ नया डिजाइन - bmw 7 series facelift launch with level 2 adas ventilated and massage seats 1 95 crore

September 11, 2026

BMW 7 Series and i7 Facelift: BMW ने भारत में 2026 7 सीरीज फेसलिफ्ट और i7 को 1.95 करोड़ रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने भारत में 2026 7 सीरीज Facelift को 1.95 करोड़ रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस साल की शुरुआती में ग्लोबल लेवल पर पेश की गई 7 सीरज फेसलिफ्ट में इस फ्लैगशिप सेडान के बाहर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं जिसमें कुछ पावरट्रेन अपग्रेड भी शामिल हैं। ICE पावर्ड 7 सीरीज के अलावा BMW ने इस लग्जरी सेडान के अपडेट ऑल-इलेक्टिक वेरिएंट i7 को eDrive और M70 रूपों में लॉन्च किया है।

वेरिएंट और कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल 7 सीरीज फेसलिफ्ट सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जो कि पेट्रोल पावर्ड 740 है। BMW ने पिछले मॉडल के 740d डीजल वर्जन को बंद कर दिया है। पुरानी 7 सीरीज की कीमत 1.85 करोड़ रुपए (एक्स-शोरू) थी जिसके मुकाबले यह फेसलिफ्ट 10 लाख रुपए महंगी (1.95 करोड़ रुपए) है। वहीं, 2.20 करोड़ से 2.38 करोड़ रुपए तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली S-Class की तुलना में 2026 7 सीरीज 43 लाख रुपए ज्यादा सस्ती है।

डिजाइन और बदलाव

7 सीरीज फेसलिफ्ट के फ्रंट में सबसे बड़े बदलाव किए गए हैं जिससे इसका लुक और भी शानदार हो गया है। BMW ने स्प्लिट हेडलाइट्स को अपडेट किया है जिसमें ग्रिल के ऊपर से बाहर की तरफ फैली हुई स्लिम DRLs और नए डिजाइन किए गए वर्टिकल एयर इंटेक्स के ठीक ऊपर मेन LED यूनिट्स दी गई हैं। किडनी ग्रिल अब ज्यादा स्क्वायर हैं और इनमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। साथ ही, इनके चारों तरफ इल्यूमिनेटेड सराउंड भी मिलता है।

साइड-रियर डिजाइन

कार के साइड में, 7 सीरीज फेसलिफ्ट में अपडेटेड साइड स्कर्ट्स और नए अलॉय व्हील डिजाइन किए गए हैं जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 20-इंच के पहिए मिलते हैं जिसे ऑप्शनल तौर पर 22-इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं, पिछले हिस्से में नई चौड़ी LED टेल-लैंप्स और एक साफ-सुथरे लुक वाला बंपर दिया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

7 सीरीज फेसलिफ्ट के इंटीरियर को BMW के नए Neue Klasse मॉडल की तरह अपडेट किया गया है। डैशबोर्ड पर मुख्य रूप से एक रोम्बॉइडल 17.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटनमेंट, एक 14.6 इंच की पैसेंजर स्क्रीन, पिलर-टू-पिलर पैनोरमिक विजन डिस्प्ले और एक अलग दिखने वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

नीचे की करफ, सेंचर कंसोल को नए तरीके से डिजाइन किया गया है जिसमें बड़ा स्टोरेज स्पेस, कम बटन और एक नया सिलिंड्रिकल रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है।

फीचर्स और इक्विपमेंट्स

फेसलिफ्टेड 7 सीरीज में 35-स्पीकर Bowers & Wilkins सराउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड गेट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, OTA अपडेट, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, बॉस मोड, पावर्ड लेग रेस्ट, कनेक्टेड कार टेक, लेवल-2 ADAS और हीटेड और पावर्ड हीटेड वेंटिलेटेड और मसाज सीटें दी गई हैं।

ग्राहक इसके अलावा 31.3 इंच की 8K रियर एंटरटेमेंट स्क्रीन और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ के लिए एंबेडेड LED का विकल्प भी चुन सकते हैं जो एंबिएंट लाइटिंग के साथ सिंक हो जाती हैं।

इंजन और पावर

7 सीरीज फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल का 3.0 लीटरडायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल सिक्स इंजन दिया गया है जो 48-वॉट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा है। इंटीरियर अपग्रेड के चलते अब यह 740 वेरिएंट 400hp की पावर और 540nm का टॉर्क जनरेट करता है। रियर व्हील्स तक पावर भेजने के लिए 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जिससे 740 मॉडल 0 से 100kmph की रफ्तार 5.4 सेकंड में पकड़ सकता है।

इसकी टॉप-स्पीड इलेक्ट्रॉनिक तौर से 250kmph तय की गई है। इसके अलावा, 7-सीरीज फेसलिफ्ट में रियर-व्हील स्टीयरिंग और एडैप्टिव सस्पेंशन भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Renault Duster Pickup Niagara नवंबर में होगी लॉन्च, 1.3 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक पार्किंग जैसे कई फीचर्स