world-news

अंबाला में BJP पार्षद ने कराई इनेलो नेता पर FIR: गली को लेकर मारपीट का वीडियो सामने आया; कारोबारी के सिर पर मारकर भागते दिख रहे - Ambala News

September 24, 2026

अम्बाला कैंट में महेशनगर थाने से करीब 100 मीटर की दूरी हुए हंगामे का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति कारोबारी राजेश शर्मा के सिर पर किसी चीज से हमला करने के बाद भागता दिख रहा है। उसके बाद पथराव होता है। BJP पार्षद रमन छतवाल भी भागता दिख र

.

इसी बीच पुलिस ने रमन छतवाल पक्ष की शिकायत पर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, कारोबारी राजेश शर्मा, उनके परिवार व कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

वहीं, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह राजेश शर्मा के घर गए थे। वहां से लौटते समय पार्षद रमन छतवाल, टिंकू राणा और उनके साथियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट करने का प्रयास किया।

अजीत नगर में खून से लथपथ राजेश शर्मा व उनके परिवार के सदस्य पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।

अजीत नगर में खून से लथपथ राजेश शर्मा व उनके परिवार के सदस्य पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।

घटना के बाद अस्पताल में भी आमने-सामने आए दोनों पक्ष।

घटना के बाद अस्पताल में भी आमने-सामने आए दोनों पक्ष।

इनेलो नेता बोले-जनता की आवाज उठाने पर मुकदमें हो रहे

इनेलो प्रवक्ता ओंकार सिंह ने घटना को लेकर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दोबारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि वह अंबाला कैंट की जनता की समस्याओं को उठाते हैं और इसके लिए उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है।

ओंकार ने आरोप लगाया कि वार्ड-10 में रमन छतवाल, टिंकू राणा और उनके साथियों ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथियों ने उन्हें रोक दिया।

कारोबारी के सिर में चोट, फिर भी कार्रवाई नहीं

ओंकार सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि गली विवाद में कारोबारी राजेश शर्मा के सिर में चोट लगी है और उन्हें हार्ट अटैक भी आया, लेकिन उनकी तरफ से कार्रवाई करने के बजाय पार्षद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें कारोबारी के पूरे परिवार को ही आरोपी बना दिया।

वीडियो जारी कर आरोप लगाते इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह।

वीडियो जारी कर आरोप लगाते इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह।

अब जानिये क्या है पूरा मामला

  • कई महीने से अधर में छोड़ा गली निर्माणः अजीतनगर के गेट नंबर 5 के पास एक गली बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद है। आरोप है कि कारोबारी राजेश शर्मा के घर के आसपास गली को अधूरा छोड़ दिया गया। वह कई महीने से गली का काम पूरा करवाने के लिए भटक रहे हैं। इसी बात को लेकर उनका पार्षद रमन छतवाल के साथ विवाद भी चल रहा है।
  • इनेलो नेता से बात के दौरान झगड़ाः बुधवार को इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे थे। कारोबारी राजेश शर्मा के मुताबिक वह गली में खड़े होकर ओंकार सिंह को अपनी समस्या के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान पार्षद व उनके लोग वहां पहुंचे और ओंकार के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
  • घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का आरोपः राजेश शर्मा के मुताबिक, उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनके सिर पर कृपाण से वार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग नशे में थे, उनका मेडिकल कराने की मांग की, ताकि उनकी स्थिति स्पष्ट हो सके।
  • अस्पताल में भी भिड़ गए थे दोनों पक्षः विवाद के बाद दोनों पक्षों के घायल सिविल अस्पताल पहुंचे थे। यहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच दोबारा हंगामा हो गया था। दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज हुआ था। बाद में राजेश शर्मा को उनके परिजन चंडीगढ़ ले गए।
वार्ड 10 के पार्षद रमन छतवाल मामले की जानकारी देते हुए।

वार्ड 10 के पार्षद रमन छतवाल मामले की जानकारी देते हुए।

FIR में पार्षद ने किए 3 बड़े दावे…

रुटीन निरीक्षण पर निकले थेः BJP पार्षद रमन छतवाल ने महेशनगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अजीतनगर में गलियों के निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को दोपहर सवा 12 बजे वह रूटीन निरीक्षण के लिए वार्ड में निकले थे। उनके साथ कुलविंद्र सिंह मंगलई व रजनीश खुल्लर था। इसी दौरान राजेश शर्मा के घर के पास पहुंचे।

तलवार मारने की कोशिश, ईंट-पत्थर बरसाएः रमन छतवाल का आरोप है कि राजेश शर्मा व उनके परिवार के लोगों और ओंकार सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का कारण पूछने पर राजेश शर्मा का बेटा आशुतोष घर से चाकू लाया और हमला बोल दिया। कुलविंदर सिंह ने उन्हें बचाया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर भी बरसाए।

दोस्त के सिर में ईंट और पेट में चाकू लगने का दावाः छतवाल का दावा है कि कुलविंदर के सिर के बीच में ईंट मारी गई, पेट में चाकू लगा और बाजू में भी चोट आई। पार्षद ने कहा कि कुलविंदर मौके पर नहीं होता तो उनकी जान बचना मुश्किल था।