भिवानी के बहल में आयोजित सम्मान समारोह में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता।
भिवानी पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी वोट चोरी के जरिए सांसद बने। इस दौरान उन्होंने एशियन गेम
.
बहल की अनाज मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात रही कि अर्चना गुप्ता खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भिवानी के बहल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता।
'इंदिरा गांधी वोट चोरी के मामले में सांसद बनी थीं'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों और SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। वोट चोरी कांग्रेस के चरित्र में है। अर्चना ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी वोट चोरी के मामले में सांसद बनी थीं और जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके चुनाव पर रोक लगाई तो उन्होंने आपातकाल लगा दिया।
अर्चना गुप्ता ने दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके चुनाव में DC चंद्रशेखर ने मदद की थी। अर्चना ने कहा कि कोई DC किसी प्रत्याशी की कैसे मदद कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर किसी तरह की मदद की गई होगी तो लोगों की जबरन वोट डलवाई गई होंगी।
वोट चोरी करने वाली कांग्रेस का हुआ सफाया
अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्षों वर्ष वोट चोरी करने वाली कांग्रेस का अब सफाया हो चुका है। साथ ही कहा कि कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुका, इनके पास न नेता न नियत। वहीं एशियन गेम में हरियाणा के खिलाड़ियों के डंके पर उन्होंने कहा कि ये PM मोदी के खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का परिणाम है।
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने भी खिलाड़ियों के लिए व्यामशालाए और योगशालाएं खुलवाई। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी विजेता खिलाड़ियों को बड़ी राशि इनाम राशि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम सैनी के इन्हीं प्रयासों से देश व प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर बेहतर परिणाम दे रहे हैं। किसानों की नहरी पानी की मांग पर गुप्ता ने कहा कि सीएम सैनी ने 4-5 राज्यों के साथ पानी को लेकर समझौता किया है। अब हरियाणा को पहले से ज्यादा पानी मिलेगा।