world-news

Bilaspur Watchman Muder: बिलासपुर बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, सजायाफ्ता 4 नाबालिगों ने किया ये बड़ा कांड

July 13, 2026

Bilaspur Watchman Murder: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के शासकीय बाल सुधार गृह में चौकीदार क हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौकीदार के हाथ-पैर और मुंह पर पकड़ा बांधकर हत्या कर दी गई है। बताते हैं, सजा काट रहे चार नाबालिग वारदात को अंजाम देकर भाग गए। चारों आरोपी पहले से संगीन अपराधों में लिप्त थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित शासकीय बाल सुधार गृह की है।

बंधक बनाकर हत्या

जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र निवासी नरेंद्र खांडे बाल सुधार गृह में नाइट चौकीदार थे। रविवार, 12 जुलाई की रात वे ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बंधक बनाकर हत्या कर दी गई। 

Bilaspur Watchman Muder
बाल सुधार गृह के गेट पर नरेंद्र खांडे के परिजन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में विवाद हुआ।

सजायाफ्ता नाबालिगों ने की वारदात

बताते हैं, बाल सुधार गृह में सजा काट रहे चार नाबालिगों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिगों ने पहले चौकीदार नरेंद्र खांडे के हांथ - पैर और मुंह को कपड़े से बांध दिया। उसके बाद पीट- पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों नाबालिग फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, हत्या का मुख्य आरोपी सेंट्रल जेल शिफ्ट होने वाला था। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी है। उसका दूसरा साथी भी हत्या और तीसरा रेप का आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कुछ दिनों पहले सेंट्रल जेल में भी सो रहे एक कैदी की दूसरे कैदी ने हत्या कर दी थी। जेल और सुधार गृह में हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चारों नाबालिग बाल सुधार गृह में बंद थे

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन नाबालिग रायगढ़ और एक नाबालिग कोरबा जिले का रहने वाले हैं। हत्या, मारपीट, छेड़खानी जैसे संगीन अपराधों में वे बाल सुधार गृह में बंद थे। फिलहाल पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फरार नाबालिगों की तलाश की जा रही है। वहीं सोमवार सुबह आला अधिकारी भी बाल सुधार गृह पहुंचे और घटना का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए।

Bilaspur Watchman Muder
बाल सुधार गृह में चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

संस्था के पदाधिकारियों पर हत्या का आरोप

नरेंद्र खांडे के परिजनों का आरोप है कि बाल सुधार गृह के सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने हत्या करवाई है। ये दोनों लोग संस्था के पदाधिकारी हैं। परिजन बाल सुधार गृह के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक नरेंद्र खांडे के साले संजय कुमार जांगड़े ने आरोप लगाया है कि मार्च में जीजा का कमिश्नर संभाग में ट्रांसफर हो गया था, लेकिन मर्डर करवाने के लिए आदेश को दबा दिया गया था।

Murder
चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के विरोध में परिजन बाल सुधार गृह के गेट पर धरना देते हुए।

परिजनों ने दिया धरना, मांत्र पत्र सौंपा

चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या  को लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने बाल सुधार गृह का घेराव कर मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से भी रोक दिया।

परिजनों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, भरण-पोषण सहायता, मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

ये खबर भी पढ़ें:Bijapur Boyfriend Murder: बीजापुर में महिला ने दोस्तों से कराई बॉयफ्रेंड की हत्या, चाकू से हमला कर कुएं में फेंका, मौत

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब