world-news

Bilaspur Teacher Suspend: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित, वायरल वीडियो के बाद DEO ने की कार्रवाई

October 4, 2026

Bilaspur Teacher Suspend: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शिक्षक को भारी पड़ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक को डीईओ ने सस्पेंड (Bilaspur Teacher Suspend) कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षक स्कूल टाइम में नशे की हालत में नजर आ रहा था। मामले को लेकर शिकायत और जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद विभाग ने स्कूल की गरिमा और शिक्षक के आचरण को लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी (Bilaspur Teacher Suspend) किए हैं।

वायरल वीडियो में शिक्षक का आपत्तिजनक व्यवहार

मामले की जांच में वायरल वीडियो और प्राप्त प्रतिवेदन को आधार बनाया गया। जांच रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को शिक्षण संस्था की गरिमा और प्रतिष्ठा के विपरीत बताया गया है। रिपोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया गया है।  शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई (Bilaspur Teacher Suspend)  इसी जांच के बाद सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन समिति को शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और इसकी जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। सूत्र बताते हैं,मामले में विभागीय प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

24 घंटे में मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट

 जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के आदेश में स्कूल प्रबंधन समिति को शिक्षक के निलंबन (Bilaspur Teacher Suspend) की कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित शिक्षक के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा सकती है।  शिक्षक निलंबन (Bilaspur Teacher Suspend)  मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि निर्देशों का पालन समय सीमा किया जाना  चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Rajnandgaon Road Accident: जन्मदिन पर ढाबा जा रहे भिलाई के 3 युवकों की मौत, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शिक्षक बोला-10 महीने से नहीं मिली सैलरी

वायरल वीडियो में शिक्षक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उसे पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। वीडियो में पीएम मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात भी सामने आई है। 

मामले (Bilaspur Teacher Suspend) को लेकर जारी वीडियो में मौजूद शिक्षक खुद को प्रधान पाठक बता रहा है। वहीं, वहां मौजूद दूसरे व्यक्ति ने बाद में अपना परिचय स्कूल के प्रधान पाठक प्रदीप कुमार पेंद्रो के रूप में दिया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले की जांच कराई।

ये खबर भी पढ़ें: Vishnu Deo Sai Singapore Visit: गार्डन्स बाय द बे के अफसरों से मिले CM साय, बोले- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

 स्कूल में दो शिक्षकों से संचालन 

पूरा मामला बहेरामुड़ा सरकारी स्कूल से जुड़ा है, जहां स्कूल का संचालन महज दो शिक्षकों के भरोसे होने का दावा किया गया है। इस मामले में Viral Video (वायरल वीडियो) के सामने आने के बाद शिक्षक के आचरण और स्कूल की व्यवस्था दोनों पर चर्चा शुरू हो गई। School Teacher के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मामले में अब स्कूल प्रबंधन समिति को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देनी है। इसके बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Justice Ujjal Bhuyan Statement: मताधिकार से वंचित करने वाली प्रक्रिया मनमानी, जस्टिस उज्जल भुइयां बोले- कोई अथॉरिटी नागरिकों का ये अधिकार नहीं छीन सकती

लेखक