world-news

Bihar News: बिहार के जमुई में बाइक सवार नाबालिगों से बदसलूकी और बेड टच के मामले में 7 पर FIR, 3 गिरफ्तार

September 21, 2026

Jamui Minor Boy Girl Video: बिहार  (Bihar News) के जमुई में बीते दिनों बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की से कुछ लोगों द्वारा सड़क पर रोककर बदसलूकी और बेड टच (Bad Touch) के मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। साथ ही इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

Bihar Viral Video

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार पूरी घटना 19 सितंबर (September)  की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जमुई पुलिस (Jamui Police) ने सक्रियता दिखाई वायरल की पुष्टि की गई है। 

राहुल गाँधी ने बताया 'पितृसत्तात्मक सोच' का नतीजा  

बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से हुई छेड़खानी के वायरल वीडियो पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि "बिहार में शाम 7 बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?" राहुल गांधी ने इस घटना को अत्यंत बेचैन करने वाला बताते हुए कहा कि यह कोई 'संस्कृति' नहीं बल्कि 'पितृसत्तात्मक सोच' का नतीजा है, जहाँ पुरुषों को लगता है कि उनका किसी लड़की पर नियंत्रण है। उन्होंने मांग की कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों की पहचान कर उन पर POCSO एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाए।

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें बीते दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर बाइक सवार नाबालिग युवक युवति के साथ कुछ लोग कथित तौर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे है। घटना 19 सितंबर (September) की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करके मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर (Police FIR)  दर्ज की। 

घटना पर बीजेपी और JDU ने क्या कहा?

इस पूरी घटना पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। जेडीयू (JDU)  प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है। यहां मॉब जस्टिस नहीं चल सकता। जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उनके ऊपर पुलिस एक्शन लेगी। वहीं बीजेपी  (BJP) प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बोला यह घटना शर्मनाक है। इसके दोषियों की पहचान पुलिस कर रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर एक्शन होगा।

Jabalpur Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर! इंदौर के बाद अब जबलपुर में होगा "छात्रों की गूंज "कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

लेखक