world-news

Bihar: दानापुर में लड़की पर फायरिंग, बचने के लिए दुकान में छिपी; पीछा कर आए बदमाशों ने फिर मारी गोली

August 24, 2026

Mon, 24 Aug 2026 11:40 AM IST

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / दानापुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 11:40 AM IST

सार

दानापुर गोलीकांड, पटना दानापुर, आर्य समाज रोड फायरिंग, लड़की पर फायरिंग, रैपिडो चालक घायल, दानापुर क्राइम न्यूज, पटना अपराध, लड़की को गोली मारी, टेलर की दुकान, CCTV फुटेज, प्रेम प्रसंग, दानापुर पुलिस, बिहार क्राइम न्यूज

विज्ञापन

danapur patna arya samaj road firing girl rapido driver shot love affair cctv

(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम बदमाशों ने एक लड़की को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। लड़की उस समय रैपिडो से जा रही थी। फायरिंग के दौरान रैपिडो चालक को गोली लग गई, जबकि लड़की किसी तरह वहां से भागकर आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित एक परिचित टेलर की दुकान में पहुंच गई। हालांकि, बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दुकान तक पहुंचकर दोबारा उस पर फायरिंग कर दी। गोली लड़की के दाहिने कंधे में लगी। घायल रैपिडो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

फायरिंग के बाद टेलर की दुकान में छिपी लड़की

बताया जा रहा है कि लड़की रैपिडो से आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। फायरिंग में रैपिडो चालक को गोली लग गई। इसके बाद लड़की जान बचाकर वहां से भागी और आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित परिचित टेलर्स की दुकान में पहुंच गई। लड़की ने खुद को बचाने के लिए टेलर मास्टर के पीछे छिपने की कोशिश की। इसी बीच पीछा करते हुए दो बदमाश दुकान तक पहुंच गए।

विज्ञापन

टेलर को धमकाकर लड़की को बाहर निकालने की कोशिश

दुकान पर पहुंचे दोनों बदमाशों ने टेलर मास्टर को धमकाते हुए लड़की को बाहर निकालने के लिए कहा। एक बदमाश ने लड़की को खींचकर दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान लड़की गिर गई। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली लड़की के दाहिने कंधे में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

टेलर के मोबाइल से स्वजन को दी सूचना

गोली लगने के बाद घायल लड़की ने टेलर मास्टर के मोबाइल फोन से अपने स्वजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाल रही टीम

सूचना मिलने के बाद दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.