world-news

Bigg Boss 20: Gullu ने Aman को बताया People Pleaser, यंग DSA को कहा चाइल्डिश

September 10, 2026

Bigg Boss 20:बिग बॉस 20 के घर में अब कंटेस्टेंट्स के बीच एक-दूसरे को समझने और परखने का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच Gullu ने Aman और Yung DSA को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने Aman को ‘people pleaser’ बताया और कहा कि ऐसे इंसान पर भरोसा करना मुश्किल है। वहीं Yung को उन्होंने कई बार चाइल्डिश बताया।

Aman को बताया people pleaser

कनिका मान (Kanika Mann) से बातचीत के दौरान जब घर के लड़कों को लेकर चर्चा हुई तो बात Aman पर पहुंची। Gullu ने कहा कि Aman हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते हैं। Kanika ने भी उनकी इस बात से सहमति जताई और दोनों ने Aman को ‘people pleaser’ बताया।

Gullu ने कहा- अमन पर भरोसा करना मुश्किल

गुल्लू (Gullu) ने कहा कि उन्हें ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करना मुश्किल लगता है, जो हर किसी को खुश करने की कोशिश करता हो। उनका मानना है कि अमन (Aman) सबके साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसी वजह से वह उनके व्यवहार को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

Yung को बताया बचकाना

इसके बाद बातचीत यंग DSA (Yung DSA) को लेकर शुरू हुई। Kanika ने बताया कि उन्हें Yung पसंद हैं, लेकिन Gullu की राय थोड़ी अलग नजर आई। उन्होंने कहा कि Yung कई बार बचकाने यानी childish लगते हैं। दोनों की अलग-अलग राय से साफ है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के बारे में अपनी राय बनानी शुरू कर दी है। शुरुआती दिनों में ही किसे पसंद करना है और किस पर भरोसा करना है, इसे लेकर बिग बॉस 2026 (Bigg Boss 2026) में अलग-अलग समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से अलग होने पर Aman Gandhi ने खोला दिल, बोले- ‘हम दोनों में से कोई गलत नहीं था’

Gullu बोले- अब गेम खेलने का समय

बातचीत के दौरान गुल्लू (Gullu) ने मजाक में कहा कि अब वह गेम खेलने जा रहे हैं। उनके इस बयान से संकेत मिला कि अभी तक वह घर के माहौल और कंटेस्टेंट्स को समझने पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। अब वह खुद भी गेम में खुलकर उतरने की तैयारी में हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के पार्ट 2 में दिखेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

गुल्लू पर होगा पलटवार ?

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 Controversy) में आगे बढ़ने के साथ दोस्ती, नॉमिनेशन और ग्रुप बदलने का दौर और तेज हो सकता है। ऐसे में Aman और Yung को लेकर Gullu की राय आने वाले दिनों में उनके रिश्तों पर कितना असर डालती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

लेखक