
रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव को दिखाया आईना
Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में पिछले कुछ दिनों से स्काउट ओपी और लव गिल एक दूसरे के जितने करीब आते दिखे, उस पर घर के अंदर के कंटेस्टेंट से लेकर बाहर सोशल मीडिया तक पर सवाल उठे. वैसे तो दोनों एक दूसरे को भाई बहन बताते हैं, लेकिन उनकी हरकतों से कुछ और दिखता है. इस वीकेंड के वार पर रोहित शेट्टी ने भी इस मुद्दे को उठाया और सीधे-सीधे स्काउट और लव गिल को अपने रवैये पर सोचने के लिए कहा. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों घर में जो चीजें कर रहे हैं, वो अच्छा नहीं लग रहा है.
वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की क्लास लगाते हुए कहा, “मैं एक ऐसे बिंदु पर आऊंगा जो बहुत गंभीर है, जिसको बहुत सलीके से मुझे लगता है एड्रेस करना चाहिए. और मैं ऐसा करूंगा. लव, स्काउट आपके लिए क्या है?” रोहित के सवाल पर लव कहती हैं, “भाई है सर.” जब रोहित पूछते हैं कि आप कितना प्यार करते हैं इससे? मतलब आप इसका सब अच्छा ही सोचती हैं, भलाई सोचती हैं?” तो लव कहती हैं, “हां जी.”
“ये अच्छा नहीं लग रहा”
रोहित आगे कहते हैं, “एक चीज जो बहुत गलत लग रही है. सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की फिर वो रुक गए. जब आप लोग करीब आते हो, जब वो पैर दबा रहा है या हाथ दबा रहा है या नेक (गला) दबा रहा है, वो ठीक नहीं लग रहा. स्काउट नहीं (अच्छा) लग रहा है. मैं कह रहा हूं. ये अच्छा नहीं लग रहा. ये अच्छा नहीं लग रहा बिल्कुल भी. और लव मैं एक जिम्मेदारी के साथ बोल रहा हूं आप भी एक लड़की हो, एक गलत इमेज ना जाए, लेकिन वो गलत इमेज पूरी जा रही है, 100%.”
ये भी पढ़ें: बाहर हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैंनेशनल टीवी पर पहली बार फायरिंग की घटना पर बोले रोहित शेट्टी
इस पर लव कहती हैं कि वो इस चीज़ का ध्यान रखेंगी. फिर वो सफाई देने की कोशिश करती हैं तो रोहित शेट्टी बोलते हैं, “वापस से एडिटिंग करूं क्या? एक सीन, आप बैठे हो, स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे. ठीक है? वो दबाना शुरू करता है. आप आह-आह करते हो. स्काउट बोलता है आवाज मत निकाल. वहां पर करीब आती हैं मेरी कॉम, कहती हैं- एक मिनट मेरे को सुनने दो क्या हो रहा है. क्या मैं सही हूं मैरी?” इस पर मैरी कॉम हां में जवाब देती हैं.
PART 02 : Rohit shetty address #ScoutOP & Love’s situation where they are looking wrong😭🫠
It was so needed at this point, Hope Scout gets it and stays away from her and plays SOLO😭🙏
I also didn’t like how #YungDSA said about things💔
#ScoutArmy #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/993KKDOq1E
— Me_Jinx (@I_am_Jinxxx) October 24, 2026
रोहित यहीं नहीं रुकते हैं, वो कहते हैं, “एक तरफ आप लेटे हो, वो आपके काफ्स दबा रहा है और आपको कैप्टन रिक्वेस्ट कर रहा है कि जाओ और प्लेटफॉर्म धो दे, आप बोल रहे हो अभी नहीं करूंगी. वहीं यंग बैठा हुआ है. जैसे ही वो प्लेट रखता है, स्काउट तुरंत कहता है ‘रख के आना’. तो वो गलत लगता है कि एक तरफ आप पैर दबा रहे हो, उसके बाद में कंबल आ जाता है. और मैं यह नहीं कह रहा कि इरादा कुछ गलत है स्काउट. मुझे गलत मत समझना. लेकिन ये आपको प्रभावित कर रहा है एक बहुत अलग तरीके से. आपको बहुत जल्द ही एहसास होगा. इसलिए मैं अब बता रहा हूं. इसे मुद्दा बनाकर मुझे थोड़ी कुछ मिलने वाला है. समझ रहे हैं?”
‘कंबल में हाथ’ वाले फुटेज पर भी सुनाया
रोहित शेट्टी कहते हैं, “कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, दब रहा है, दब रहा है, ये देखने में अच्छा नहीं लग रहा है. बिल्कुल भी नहीं. मैं बहुत स्पष्ट रहूंगा जैसा कि मैंने कहा कि मैं कोई फिल्टर नहीं लगाऊंगा. अगर स्काउट से गलती हो गई है, आप जाकर उसको ऐसे पकड़ रहे हो, गोद में बैठ रहे हो, सारा एडिट में आ रहा है और यह अच्छा नहीं लग रहा है. चाहे मुझे कोई कुछ भी बोले जैसा कि मैंने कहा जो बाहर दिख रहा है, जो बाहर लग रहा है, वो मैं आपको बोल रहा हूं. आपको बहुत सावधान रहना होगा.”
स्काउट को दी चेतावनी
रोहित शेट्टी स्काउट को खास तौर पर कहते हैं, “स्काउट खासतौर पर आपको बहुत सावधान रहने की जरूरती है. और आपको समझ आएगा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं…यहां तक कि जो बाहर आपके फॉलोअर्स हैं, वो आपका बचाव कर रहे हैं, मुझे लगता है कि एक या दो लड़के, मैंने उनके वीडियो भी देखे हैं कि स्काउट ऐसा नहीं है? वो तो बहन मानता है, भाई मानता है. वो भाई बहन बोलकर और गलत लगता है फिर. समझ रहे हैं आप लोग? फिर वो बिग बॉस पर आ जाता है. अरे ये लोग तो वो सब एडिट कर देते हैं, बीच-बीच का दिखा रहे हैं. हमको क्या शौक है बीच-बीच का दिखाने का? हमको क्या मिलने वाला है उससे?”

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More