world-news

Bigg Boss 20: फिर टला एविक्शन, इस बार ये कंटेस्टेंट गवां बैठा अपनी एक लाइफलाइन

October 10, 2026

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. शो में कंटेस्टेंट्स लगातार के बीच दोस्ती, तकरार और मौज मस्ती सब कुछ देखने को मिल रही है. इस बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विकेंड का वार में धमाका मचने वाला है. वहीं, खबर है कि इस हफ्ते भी कोई एलिमिनेशन नहीं होने वाला है. लेकिन एक कंटेस्टेंट अपनी लाइफलाइन गवां बैठेगा. तो चलिए जानते हैं.

विकेंड का वार में होगा धमाका 

'बिग बॉस 20' के विकेंड का वार का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें पहले तो सलमान बोलते हैं कि बिग बॉस के 300 साल की परंपरा में जो रविवार को हुआ करता था वो शनिवार को हो रहा है. फिर सलमान  गुल्लू (Gullu) को बोलते हैं और कहते हैं कि आप इस घर के लोगों को बहुत अप्रिशिएट करते हो तो हो जाए ऑन द फेस. फिर गुल्लू पहले आम्रपाली (Amrapali Dubey) को बुलाते हैं. इसके बाद वो बोलते हैं- 'ये सबकी तारीफ करके सबको अपने जाल में फंसाती हैं. जो इनके जाल में ना फंसे वो इन्हें पसंद नहीं.' इसके बाद गुल्लू उनके चेहरे पर पानी फेंक देते हैं.

Gharwale honge brutally honest! 🔥 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/n6CnZKw6Vk

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 9, 2026

यंग और अरिश्फा को भी बनाया निशाना

इसके बाद प्रोमो में आगे गुल्लू यंग (Yung DSA) को बुलाते हैं और बोलते हैं- 'यंग को लगता है कि वो घर का बादशाह है, लेकिन इन दिनों ये गुलाम बने हुए हैं.  इसके बाद गुल्लू, अरिशफा (Arishfa Khan) को बुलाते हैं. गुल्लू फिर बोलते हैं- इसको बच्ची बोल दो तो इसका ब्रह्मास्त्र है रोना. फिर गुल्लू बोलते हैं आपने मेकअप 4 घंटे में किया है न और फिर अरिशफा के मुंह पर पानी मार देते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल की शर्ट के अंदर स्काउट ने डाला हाथ, भड़कीं आम्रुपाली दुबे, बोलीं- 'मसाज कर रहा...'

किसकी लाइफलाइ होगी खत्म?

इस बार 'बिग बॉस 20' में अमन गांधी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, मैरी कॉम, कनिका मान, गुल्लू और माही विज नॉमिनेटेड थे. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को रिकॉर्ड तोड़ वोट मिले है.  वहीं दूसरी ओर अमन गांधी (Aman Gandhi) को सबसे कम वोट मिले हैं , लेकिन वो घर से बेघर नहीं होंगे. दरअसल, अमन के पास उनकी दोनों लाइफलाइन थी, ऐसे में उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लाइफलाइन खोने के बाद अमन गांधी का गेम क्या नया रुख लेता है.

🚨#BiggBoss20 #Breaking 🚨 #AmanGandhi received the fewest votes and thus lost his one lifeline. Therefore, no eviction this week. #BB20

— 𖤬di (@Adiva_8) October 10, 2026

आसिफ खान बने घर के नए कैप्टन

वहीं, बिग बॉस के घर को अब उसका नया कैप्टन मिल गया है. लव गिल की वजह से आसिफ खान (Aasif Khan) बिग बॉस के नए कैप्टन बन गए हैं. दरअसल, बिग बॉस लव को ऑफर देते हैं कि वो 35 प्रतिशत राशन रीस्टोर कर सकते हैं अगर कनिका को कैप्टन बनाया जाता है. लेकिन वो आसिफ को कैप्टन बनाती है और 25 प्रतिशत राशन रीस्टोर करती है.

बिग बॉस 20' में होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

दूसरी ओर 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर है कि शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. इस लिस्ट में पहला नाम सोशल मीडिया पर्सनालिटी नकुल धुल (Nakul Dhull) का है. उन्हें शो में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. वहीं दूसरा नाम मनीष गोयल (Manish Goel) का है. हालांकि दोनों की ओर से और बिग बॉस के मेकर्स की ओर से अभी कुछ ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान और लव गिल के बीच हुई भयंकर लड़ाई, घर के राशन को लेकर फूटा गुस्सा