world-news

Bigg Boss 20: कनिका मान ने गुल्लू संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने गेम पर फोकस

September 10, 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, तकरार और रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कनिका मान (Kanika Mann) और गुल्लू (Gullu) के बीच डेटिंग की अटकलें भी चर्चा में हैं। हालांकि, कनिका ने इन खबरों पर साफ जवाब देते हुए किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है।

गुल्लू के नाम पर कनिका को छेड़ा

दरअसल, हालिया एपिसोड में ईशा रिक्खी (Isha Rikhi) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) ने गुल्लू को कनिका (Kanika MannGullu) के नाम पर छेड़ा। दोनों ने कनिका का जिक्र करते हुए गुल्लू की प्रतिक्रिया पर मजाक किया। इसके बाद दर्शकों के बीच दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर भी यह अटकलें लगने लगीं कि क्या (Bigg Boss Couple) की पहली जोड़ी कनिका और गुल्लू हो सकती है।

कनिका ने रोमांस की खबरों को किया खारिज

जब ईशा ने कनिका के सामने गुल्लू के साथ उनके रिश्ते का मुद्दा उठाया, तो अभिनेत्री ने साफ कर दिया कि वह गुल्लू के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं। उन्होंने दोनों के बीच लव स्टोरी बनाने से भी मना किया।

कनिका ने कहा कि वह गेम (Bigg Boss 20 Game) में अपना खेल खुद खेलना चाहती हैं। उनका फोकस किसी रोमांटिक एंगल के बजाय अपने प्रदर्शन और व्यक्तिगत गेम पर है।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 5 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, 2 जिलों के DM बदले, किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

चार साल के पुराने रिश्ते का किया जिक्र

बातचीत के दौरान कनिका मान ने अपने पिछले रिश्ते (Past Relationship) के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका पिछला रिश्ता करीब चार साल तक चला था। इस रिश्ते से बाहर आने में उन्हें काफी समय लगा।

हालांकि, कनिका ने अपने पूर्व प्रेमी का नाम नहीं बताया। मीडिया में उनका नाम निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkani) के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, निशांत पहले कनिका के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते से इनकार कर चुके हैं और दोनों को दोस्त बताया था।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: दुर्ग में 6 साल की बच्ची से Rape के बाद हत्या, 18 महीने बाद आया फैसला, आरोपी चाचा को मृत्युदंड

पहले हफ्ते के नामांकन में कनिका

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। कनिका मान पहले हफ्ते के नामांकन (Nomination) में शामिल चार कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। ऐसे में उनके खेल के साथ गुल्लू के साथ रिश्ते की अटकलें भी चर्चा में बनी हुई हैं।

फिलहाल कनिका ने साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस के घर (Bigg Boss House) में किसी लव स्टोरी के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हैं। अब दर्शकों की नजर उनके आगे के सफर और खेल पर है।

यह भी पढ़ें: Indore Traffic Girl Shubhi Jain: Indore की ‘Traffic Girl’ शुभी जैन का पुलिसकर्मी पर आरोप, बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर किया संबोधित

यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner Number Plate Video: चलते-चलते गायब हुई Fortuner की नंबर प्लेट, James Bond स्टाइल जुगाड़ का VIDEO वायरल