world-news

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में ‘नागिन’ की एंट्री? मौनी रॉय समेत इन सेलेब्स के नाम चर्चा में

August 20, 2026

बिग बॉस 20 अगले महीने से ऑनएयर होने जा रहा है। सलमान खान के इस शो में कई बड़े सेलेब्स नजर आ सकते हैं। इसी में एक नाम मौनी रॉय का भी है। हालांकि अभी अदाकारा की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां (Bigg Boss 20) सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। शो को लेकर हर दिन नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने मौनी रॉय को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। इसके लिए उन्हें हैवी अमाउंट देने की पेशकश की गई है।

मौनी रॉय को शो में लाने के लिए मेकर्स बेताब

मौनी रॉय टीवी की जानी-मानी अदाकाराओं में शामिल हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे शोज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। बॉलीवुड में भी वह ‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनके ‘बिग बॉस 20’में उनकी संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। तलाक के बाद मौनी का इस शो में आना उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी हो सकती है। मेकर्स ने मौनी को शो में लाने के लिए बहुत बड़ी रकम का ऑफर दिया है।

अब तक किन-किन सितारों के नाम आए?

20 अगस्त 2026 तक ‘बिग बॉस 20’ से कई सेलेब्स के नाम जोड़े जा चुके हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में-

क्या ललित मोदी भी बिग बॉस 20 में आएंगे नजर?

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ललित मोदी का नाम भी सामने आया था, लेकिन उन्होंने इन खबरों को फेक बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं ,रजत बेदी के बारे में भी पहले रिपोर्ट्स आई थीं, लेकिन उनकी टीम ने साफ किया कि वह शो के शुरुआती सीजन में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 20 के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

और पढ़ें: अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार

कब शुरू होगा Bigg Boss 20?

सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की जानकारी सामने आई है। शो को लेकर मेकर्स ने इस बार भी कई नए ट्विस्ट और बदलावों के संकेत दिए हैं।

इसे भी पढ़ेंछ Hi Movie First Review: नयनतारा और कविन की 'हाय' का फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है दोनों की केमिस्ट्री और मूवी में क्या है खास