![]()
BHU UG Admission 2026 (Photo - AI)
BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। बीएचयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की खिड़की खोल दी है। बता दें कि यहां एडमिशन की पूरी आवेदन प्रक्रिया सीयूईटी-आधारित (CUET-Based) एडमिशन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। ऐसे सभी छात्र जो CUET UG 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम जैसे बीए, बीएससी और बीवॉक आदि में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अब करीब आ गई है। आवेदन की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन की डेडलाइन
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बीएचयू यूजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक की निर्धारित की गई है। यह पूरी प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के 'कॉमन सीट एलोकेशन मैकेनिज्म' के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी रिजल्ट के बाद यूनिवर्सिटी में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता
- आवेदक का सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
- इसके अलावा छात्र को संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा तय की गई कोर्स-विशिष्ट योग्यताओं और शर्तों को भी पूरा करना होगा।
आवेदन करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक एडमिशन पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने सीयूईटी (CUET) एप्लीकेशन नंबर और क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 3 - स्क्रीन पर खुले रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 4 - इसके बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के प्रोग्राम और कोर्सेज का चयन करें।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6 - अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
काउंसलिंग के दौरान आवेदन फॉर्म की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना अनिवार्य है।
बीएचयू की रिजर्वेशन का नियम
| अनुसूचित जाति (SC) | 15% सीटें आरक्षित |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 7.5% सीटें आरक्षित |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - नॉन क्रीमी लेयर) | 27% सीटें आरक्षित |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 10% आरक्षण |
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
बीएचयू में दाखिला लेने के इच्छुक सभी सीयूईटी-क्वालिफाइड उम्मीदवारों का कॉमन सीट एलोकेशन मैकेनिज्म पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वह काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। छात्र 25 जुलाई की समय-सीमा से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा कर दें, ताकि एडमिशन के दौरान आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
![]()
वर्षा कुशवाहा author
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें
- Hindi News
- Education
End of Article