Sat, 15 Aug 2026 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 15 Aug 2026 07:59 AM IST
सार
भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 17 अगस्त से नई समय-सारणी लागू होने जा रही है, जिसके तहत हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी जारी की है। यह नई व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से लागू होगी। नई समय-सारणी के अनुसार अब सप्ताह के सभी दिनों में मेट्रो का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। मेट्रो के उपयोग और यात्रियों की जरूरतों का अध्ययन करने के बाद यह बदलाव किया गया है। सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे चलेगी। इन दिनों मेट्रो सेवा शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी। इस दौरान दोनों दिशाओं में कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी
विज्ञापन
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक होगा। इन दिनों सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे रवाना होगी। रविवार और अवकाश के दिनों में दोनों दिशाओं में कुल 70 फेरे संचालित किए जाएंगे। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और पूरे परिचालन समय में नियमित अंतराल पर बेहतर सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.