Bhopal BJYM General Secretary Death Case: भोपाल (Bhopal) में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण हुई भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी (Divyarishi Tiwari) की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
भोपाल शहर के डीबी मॉल (DB Mall) के सामने हुई इस दुर्घटना की जांच के लिए भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) की ओर से चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
जांच कमेटी में अपर कलेक्टर सुमित पांडे (Sumit Pandey), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) मनीष शर्मा (CMHO Manish Sharma), विद्युत सुरक्षा विभाग के कार्यपालन यंत्री मोहम्मद जावेद (EE Mohammad Javed) और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान (SE Pradeep Singh Chauhan) को शामिल किया गया है।
पांच दिन में कलेक्टर को रिपोर्ट सौपेंगी कमेटी
प्रशासन ने समिति को घटना की जांच कर 5 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच में हादसे के कारणों, बिजली व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने जैसे बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।
भोपाल में BJYM नेता की करंट से मौत
एमपी नगर इलाके में डीबी मॉल के सामने बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत (Bhopal BJP Leader Death) हो गई थी।
वह परिवार के साथ डीबी मॉल खरीदारी करने पहुंचे थे। (MP Nagar Accident) बताया जा रहा है कि परिवार की गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ खड़ी थी।
खरीदारी के बाद सभी लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिव्यऋषि ने सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे को जैसे की पकड़ा तो उन्हें जोरदार करंट लग गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता श्री दिव्यऋषि तिवारी जी का दुखद हादसे में निधन का समाचार हृदयविदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
इस दुखद घटना को लेकर जिला प्रशासन को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 28, 2026
बिजली पोल से निकले तार से करंट लगा
हादसे के दौरान दिव्यऋषि की पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गईं थी, हालांकि, वे खुद को करंट के संपर्क से अलग करने में कामयाब रहीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक खंभे से एक तार निकला हुआ था और इसी वजह से उसमें करंट आने की बात सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/28/bhopal-bjym-general-secretary-death-case-2026-09-28-20-29-03.jpg)
पुलिस ने मौके पर दिया CPR
हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि तिवारी को मौके पर CPR देने की कोशिश की।
इसके बाद उन्हें तत्काल नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए AIIMS ले जाने की सलाह दी। पुलिसकर्मी उन्हें AIIMS लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दिव्यऋषि को मृत घोषित कर दिया।
बिजली पोल से निकली तार से लगा करंट
ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी ने बताया कि परिवार डीबी मॉल में खरीदारी करने आया था और वाहन दूसरी तरफ खड़ा किया था। सड़क पार करते समय पति-पत्नी बिजली के पोल से निकले तार की वजह से करंट की चपेट (में आए।
उनके मुताबिक शुरुआती जानकारी में बिजली का पोल मेट्रो या PWD से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए खंभे से निकले तार को अलग करवा दिया, ताकि दोबारा खतरा न रहे।
यह भी पढ़ें: ADR Report: 4 साल में 111 MP-MLA ने बदली पार्टियां, 26 % BJP में गए, कांग्रेस में सिर्फ 8 %, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा