world-news

वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया टीम इंडिया का हेड कोच, क्या BCCI मीटिंग में हो गई गौतम गंभीर की छुट्टी?

September 3, 2026

Time Updated: Thursday, September 3, 2026, 16:36 [IST]

VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशियन गेम्स 2026 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में टीम के साथ नहीं होंगे। उनकी जगह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम के सामने अलग जिम्मेदारियां होंगी। दरअसल गंभीर उस समय सीनियर टीम के साथ व्यस्त रहेंगे। भारत को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। इसी वजह से एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

vvs laxman

किसके साथ काम करेंगे वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण को कोचिंग स्टाफ में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभदीप घोष का साथ मिलेगा। इन सभी के साथ लक्ष्मण पहले भी भारतीय क्रिकेट की अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। ऐसे में एशियन गेम्स के लिए टीम के साथ एक अनुभवी कोचिंग ग्रुप नजर आएगा।

पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। यानी एशियन गेम्स में भारतीय टीम एक अलग लीडरशिप कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। श्रेयस के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है और वह पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, इसके अलावा आईपीएल में भी कप्तान हैं।

महिला टीम के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ

महिला टीम की बात करें तो वहां मुख्य कोच अमोल मजूमदार अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके सहयोगी के तौर पर गेंदबाजी कोच आशीष सल्वी और फील्डिंग कोच मुनीष बाली मौजूद होंगे। महिला टीम की कमान नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी।

एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें पिछली बार की चैंपियन हैं। 2023 में हुए एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में गोल्ड मेडल जीते थे। अब दोनों टीमों के सामने अपने खिताब को बचाने की चुनौती होगी।

भारतीय क्रिकेट के लिहाज से यह टूर्नामेंट इसलिए भी दिलचस्प रहेगा क्योंकि एक तरफ सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त होगी, वहीं एशियन गेम्स में भारत की दूसरी टीम खिताब बचाने उतरेगी। युवाओं से सजी टीम से मेडल की उम्मीद रहेगी।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range