sports

दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

August 23, 2026

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है. उनकी जगह सारांश जैन को मौका दिया गया. हालांकि कुलदीप को ड्राप नहीं किया गया. BCCI ने उनके बाहर होने की असली वजह बताई.

Written By : शिवम |  Updated at : 23 Aug 2026 11:17 AM (IST)

Preferred Sources

kuldeep yadav not playing ind vs sl 2nd test why bcci official statement दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

Kuldeep Yadav Not Playing 2nd Test Against Sri Lanka

Source : एक्स

कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, जो ऑफ स्पिनर गेंदबाज हैं. इसकी संभावना पहले से थी कि श्रीलंका टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और इस कारण सारांश का डेब्यू हो सकता है. हालांकि कुलदीप को ड्राप नहीं किया गया है, बल्कि BCCI ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके बाहर होने की वजह बताई.

माना जा रहा था कि गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में कुलदीप यादव के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है. कुलदीप ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 1 विकेट लिया था, दूसरी पारी में वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे. ये भी कहा जा रहा था कि कुलदीप पर कम भरोसा जताया जा रहा है, जिस कारण उनसे पर्याप्त गेंदबाजी भी नहीं दी गई. हालांकि BCCI ने साफ किया कि कुलदीप को ड्राप नहीं किया गया, बल्कि वह पूरी तरह फिट नहीं थे.

BCCI ने क्या बताया

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, "कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए वे उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, जरूरत पड़ने पर वे 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं."

UPDATE: Mr Kuldeep Yadav has not fully recovered from his viral illness.

He was unavailable for selection in the Playing XI for the second Test against Sri Lanka.

However, he can take the field as a concussion substitute, if required. #TeamIndia | #SLvIND

— BCCI (@BCCI) August 23, 2026

यह भी पढ़ें- कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए

इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर बताया कि कुलदीप को इन्फेक्शन है, जिस कारण वह नहीं खेल रहे हैं और सारांश जैन डेब्यू कर रहे हैं. इंदौर से आने वाले सारांश का डोमेस्टिक में हालिया प्रदर्शन शानदार रहा, जिस कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 23 Aug 2026 11:17 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola