world-news

BB20 Weekend Ka Vaar : सलमान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहेद खान हुए घर से बेघर

September 19, 2026

Lagatar Desk : बिग बॉस 20’ में आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. पहले नॉमिनेशन के दौरान एक्स्ट्रा जीवनदान की वजह से किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं हुआ था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला. खेल का अहम नियम तोड़ने के चलते आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहेद खान नॉमिनेट हुए थे. अब तीनों में से रोहेद खान का सफर खत्म हो गया है.

Bigg Boss 20: राशन टास्क में माही- मैरी कॉम में तीखी बहस, बोलीं - मुझे नहीं आता रोज नए कपड़े पहनकर...
Special Report- झारखंड के सरकारी स्कूलः Teacher ON-Student OFF

रोहेद खान हुए बिग बॉस 20 से बाहर

बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहेद खान शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में रोहेद को सबसे कम वोट मिलने की बात सामने आई है. इसके बाद उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया.

🚨 BREAKING!! Rohed Khan becomes the FIRST contestant to get EVICTED from the #BiggBoss20 house in Week 2, even after the much-hyped “Extra Jeevandan” concept!

FAIR or UNFAIR?

— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 18, 2026

रोहेद के लिए मुश्किल उस समय और बढ़ गई थी, जब कैप्टेंसी टास्क के दौरान ‘2X रूम’ की पावर का इस्तेमाल करते हुए कनिका मान ने उनका ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ छीन लिया था. ऐसे में इस बार उनके पास एविक्शन से बचने का कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं था.

सलमान खान ने यंग और माही विज की गलतफहमी की दूर

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान यंग DSA और माही विज के बीच हुई गलतफहमी को दूर करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, कलर टास्क के दौरान यंग को लगा था कि माही ने उनका साथ नहीं दिया. बाद में उन्हें बताया गया कि माही ने उन्हें गाली दी है. इस बात से यंग काफी भावुक हो गए थे.

अब सलमान ने यंग को समझाया कि माही ने उन्हें गाली नहीं दी थी. सलमान ने पहले माही से इस बारे में पूछा और फिर यंग से कहा कि अगर किसी बात से उनके दिल को ठेस पहुंची थी, तो उन्हें सीधे माही से बात करनी चाहिए थी. सलमान ने साफ किया कि माही की बात यंग को लेकर नहीं, बल्कि उस परिस्थिति को लेकर थी.

स्काउट ओपी और आसिफ खान को भी सलमान ने फटकारा

वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट ओपी को भी उनके व्यवहार को लेकर सवालों के घेरे में लेते नजर आएंगे. मामला उस घटना से जुड़ा है, जब स्काउट ने कैमरे के सामने अपने गेमर ग्रुप से विरोधियों को ट्रोल करने की बात कही थी.

सलमान ने स्काउट से सवाल किया कि अगर वह उनके साथ सख्ती से पेश आते हैं, तो क्या स्काउट उनके बारे में भी अपने गेमर ग्रुप से इसी तरह की बातें करने को कहेंगे. इसके अलावा सलमान ने आसिफ खान के आक्रामक व्यवहार को लेकर भी उन्हें फटकार लगाई. दोनों कंटेस्टेंट्स ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी.