entertainment

Batwara 1947 Box Office: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को झटका! पहले दिन 10 करोड़ भी पार नहीं कर पाई फिल्म, इमरान से कितने पीछे?

August 15, 2026

Batwara 1947 Box Office: इस साल की शुरुआत में ही सनी देओल की एक फिल्म आ चुकी है, जो ‘बॉर्डर 2’ रही थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सही बिजनेस कर लिया था. अब बारी ‘बंटवारा 1947’ की आई, तो फिल्म को लेकर फैन्स की काफी ज्यादा उम्मीदें थी. वैसे इसे जो रिव्यू मिले हैं, उस हिसाब से पिक्चर काफी अच्छी है. खासकर सनी देओल और शबाना आजमी के परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है. लेकिन फिल्म के पहले हाफ को थोड़ा स्लो बताया गया है. साथ ही बाकी छोटे कलाकार फिल्म में वैसा जादू नहीं चला पाए, जैसी उम्मीदें थी. जिसका रिजल्ट यह रहा है कि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

सैकनिल्क की फाइनली रिपोर्ट सामने आ चुकी है. जिसके मुताबिक, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के बीते दिन 8721 टोटल शोज बुक हुए हैं. वहीं, 5.75 करोड़ की कमाई हुई, जो कि नेट कलेक्शन है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन अब 6.84 करोड़ रुपये हो चुका है. साथ ही ओवरसीज कमाई 1.50 करोड़ रुपये रही है. जबकि, फिल्म ने अबतक दुनियाभर से 8.34 करोड़ ही कमाए हैं. जबकि, ट्रेड्स का मानना था कि सनी देओल की फिल्म आराम से 8-10 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी. लेकिन डबल डिजिट में वर्ल्डवाइड भी कमा नहीं पाई है. जो कि किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

क्यों सनी देओल को सबसे तगड़ा नुकसान?

दरअसल इस वक्त थिएटर्स में दो बड़ी फिल्में लगी हैं, पहली इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ है, जो लगातार अच्छा कारोबार कर रही है. साथ ही दूसरी पिक्चर ‘स्पाइडर मैन’ है, जिसका भारतीय फिल्में आने के बाद कलेक्शन कम जरूर हुआ है, पर वीकेंड में फिर से कलेक्शन में उछाल देखा जा सकता है. जो कि सनी देओल के लिए किसी खतरे से खाली नहीं रहेगा. हालांकि, यह तय है कि वीकेंड में बंटवारा 1947 का कलेक्शन बढ़ेगा. पर पहले दिन ऑक्यूपेंसी सिर्फ 15 परसेंट रही है, वो भी तब जब सनी देओल की इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वैसे इस फिल्म से शुरुआत से ही काफी ज्यादा उम्मीद रही है. साथ ही सनी देओल की पिक्चरों को हमेशा से प्यार मिलता रहा है. पर इस बार मामला गड़बड़ हो गया है. एक तरफ इमरान की फिल्म ने 21 करोड़ कमाए हैं, तो दूसरी ओर सनी पाजी बस 5 करोड़ में सिमट गए.

आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और राजकुमार संतोषी इसके डायरेक्टर हैं. और जब-जब वो सनी देओल के साथ आए हैं, तो हर बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. दरअसल पिक्चर का बजट 120-150 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है, देखना होगा कि कितनी जल्दी बजट पार कर पाती है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button