education

Azim Premji Scholarship: ग्रेजुएशन करने के लिए लड़कियों को मिल रही स्काॅलरशिप, 30 अगस्त तक करें आवेदन

August 17, 2026

Azim Premji Foundation Scholarship: देशभर की लड़कियों के लिए स्काॅलरशिप पाने का मौका है. मसलन, ग्रेजुएशन करने के लिए देश की लड़कियों को स्काॅलरशिप मिल रही है. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अजीम प्रेमजी स्काॅलरशिप 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. रजिस्ट्रेशन यानी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि अजीम प्रेमजी स्काॅलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानते हैं कि स्काॅलरशिप के तौर पर कितने रुपये दिए जाने हैं. जानेंगे कि स्कॉलरशिप के लिए जरूरी डाक्यूमेंट कौन से चाहिए होंगे.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अजीम प्रेमजी स्काॅलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन अजीम प्रेमजी की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है.

कौन कर सकता है आवेदन

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर 10वीं और 12वीं क्लास पास करने वाली लड़कियां आवेदन कर सकती है. स्कॉलरशिप ग्रेजुएशन करने के लिए दी जाती है. मसलन, भारत में कहीं भी किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने वाली लड़कियां स्काॅलरशिप के लिए आवेदन कर सकती है. 12वीं के बाद पढ़ाई पूरी करने के लिए स्काॅलरशिप दी जाती है.

स्कॉलरशिप के लिएजरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • फोटोग्राफ:पिछले 6 महीने में सामने से ली गई 2X2 इंच की हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो.फोटो सेल्फी नहीं होनी चाहिए. ऐसी फोटो सबमिट न करें जिसमें इमोजी, फिल्टर, चेहरा ढंकने वाली कोई चीज हो.
  • आधार कार्ड: आधार कार्ड की रंगीन और बिना एडिट की हुईसॉफ़्ट कॉपी. आधार कार्ड में नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर साफ तौर पर दिखना चाहिए.
  • बैंक डिटेल्स: कैंडिडेट्स के बैंक अकाउंट पासबुक के पहले पेज की साफ और बिना एडिट की हुई सॉफ़्ट कॉपी. इसमेंअकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर, IFSC और ब्रांच की डिटेल्स साफ़ तौर पर दिखना चाहिए.
  • 10वीं और 12वीं क्लास की मार्कशीट
  • कॉलेज में एडमिशन का सबूत: बोनाफाइड सर्टिफिकेट या ट्यूशन फीस की रसीद होनी चाहिए, इसमें नाम, कॉलेज का नाम, डिग्री का नाम, कोर्स का नाम, पढ़ाई का साल, कोर्स शुरू होने की तारीख, जारी होने की तारीख साफ दिखनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहलेअजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा. इसमें कैंडिडेट्स को रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करेंं. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

30000 रुपये स्काॅलरशिप

अजीम प्रेमजी फांउडेशन प्रत्येक वर्ष देश की लड़कियों को स्काॅलरिशप देता है, जिसके तहत स्कॉलरशिप के तौर पर लड़कियों को 30000 रुपये दिए जाते हैं. ये स्कॉलरशिपकमजोर बैकग्राउंड वाली लड़कियों को कॉलेज की पढ़ाई करने में मदद करने के लिए दी जाती है.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button