बॉलीवुड
- Authored by: अभय
- Updated Jul 24, 2026, 10:53 AM IST
Ayesha Khan on Trolling: आयशा खान छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। अब उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए अपनी बात खुलकर रखी है।
![]()
फिल्म आयशा खान ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: Chat GPT/AI)
Ayesha Khan on Trolling: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) इन दिनों छात्र आंदोलन में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले आयशा खान का मुंबई में हुए छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद फिल्म जाट (Jaat) एक्ट्रेस आयशा खान को डिटेन कर लिया गया था। इसके बाद आयशा खान ने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। इस आंदोलन में शामिल होने के बाद से आयशा खान को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल्स आयशा खान के करियर पर बोलते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि इस आंदोलन में शामिल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो जाएगा। अब इन सब पर आयशा खान ने जवाब दिया है।
आयशा खान ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह आयशा खान का अभी हाल ही में किया एक पोस्ट है।आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदर्शन की वीडियोज शेयर करने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें धमकाते हुए मैसेज किया, 'अब बॉलीवुड में तुम्हारे लिए कोई काम नहीं है।' लेकिन एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया और उस धमकी से घबराने से इनकार कर दिया। उन्होंने उस डायरेक्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी करियर खो दूंगी, लेकिन अपनी रीढ़ की हड्डी नहीं खोऊंगी। किसी और को डराओ, थैंक यू, बाय बाय।' आयशा खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
इन स्टार्स ने दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस आयशा खान के अलावा और भी स्टार्स छात्र आंदोलन पर रिएक्शन देते नजर आए। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। आयशा खान के पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article