world-news

Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की फिल्म, लोग बोलें- 'फूल पैसा वसूल'

August 14, 2026

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, दर्शकों को ये फिल्म कैसी लग रही है.

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, दर्शकों को ये फिल्म कैसी लग रही है.

author-image

New Update

Awarapan 2

Awarapan 2 Photograph: (Vishesh Films)

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘आवारापन 2’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो गई है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. करीब दो दशक बाद इमरान को एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में देखकर फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं. जानते हैं, फिल्म को लेकर क्या बोल रहे लोग.

आवारापन 2 देखकर फैंस हुए क्रेजी

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की कहानी, इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस और उनके किरदार शिवम की वापसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'भाई 20 मिनट में ही फिल्म इतनी अच्छी है, आप शिवम के साथ इमोशनली जुड़ जाओगे. वहीं, दूसरे ने लिखा- 'फूल पैसा वसूल''

Bhai Starting k 20 Min hi Itne Engagging Hai Aap Emotionally Shivam Pandit k Saath Connect Ho Jaoge🔥🔥🔥🔥💯💯💯💯💯🔥🔥🔥🔥🔥🔥 #Emraanhashmi#Awarapan2#trendingpic.twitter.com/bcCx4PntgS

— VASU KAPOOR ( Filmydunniyaaa ) (@moviereview1684) August 14, 2026

Original song in Awarapan 2. Paisa wasool . @Mustafologypic.twitter.com/vFRhpbHYnu

— BadshahOBadsha (@BadshahOBadsha) August 14, 2026

इमरान हाशमी की जमकर हो रही तारीफ

एक्स पर फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म का मास अपील, इमोशनल कनेक्शन और नॉस्टैल्जिया वाला पहलू दर्शकों को खूब पसंद आया. शिवम पंडित के रोल में इमरान हाशमी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. दिशा ने भी अच्छा काम किया है.' दूसरे यूजर ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा- 'कल्ट क्लासिक पहली फिल्म का एक अच्छा सीक्वल है. इमरान ने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. दिशा ठीक-ठाक हैं. गाने, बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है. एक्शन भी बढ़िया है.'

#Awarapan2 is getting a strong positive response 🔥

The film’s mass appeal, emotional connect and nostalgia factor are working well with the audience. Emraan Hashmi as Shivam Pandit is the major highlight, with his performance receiving huge appreciation. 👏#DishaPatani is… pic.twitter.com/cdQPVwg10L

— Balaji (@RDBalaji) August 14, 2026

#Awarapan2 Decent sequel to the cult first part. #EmraanHashmi gives career best performance. #DishaPatani is wasted. Mid songs but good BGM. Memorable villain as well. Screenplay is fast and there is no boring moments. Action is done well. Good timepass gangster flick! 3.25/5 pic.twitter.com/Lx6BS9UDko

— AllAboutMovies (@MoviesAbout12) August 14, 2026

ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Awarapan 2’ की रिलीज से पहले जानिए कैसी थी पहली ‘आवारापन’, बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई थी कमाई?

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने क्या कहा?

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आवारापन को 4 स्टार देते हुए जबरदस्त हिट बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'इमरान की शिवम के रोल में शानदार वापसी है. इसकी सबसे खास बात शिवम की कहानी है, इस बार, एक बच्चे के साथ उसका रिश्ता कहानी का मुख्य हिस्सा है. कहानी बिल्कुल अलग रास्ते पर चलती है, जिसमें भरपूर एक्शन सीन भी शामिल हैं. डायरेक्टर नितिन कक्कर ने कई सीन को समझदारी से हैंडल किया है.'

#OneWordReview...#Awarapan2: SMASH-HIT.
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐#EmraanHashmi returns as #ShivamPandit, and what a return it is... He is the SOUL of #Awarapan2... Mass-appealing moments + tremendous nostalgia value... SURE-SHOT SUCCESS. #Awarapan2Review#Awarapan [2007], the first… pic.twitter.com/A02jovEDUf

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2026

'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग

'आवारापन 2' ने बुक माई शो पर  रिकॉर्ड प्री सेल की है. 'आवारापन 2'  ने 2026 में बॉलीवुड फिल्म के लिए बुक माई शो पर तीसरी सबसे बड़ी प्री-सेल की पोजिशन हासिल कर ली है और धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद तीसरे नंबर पर है.  इसने 'कॉकटेल 2' को 2026 की टॉप 5 प्री-सेल की लिस्ट से बाहर कर दिया है.बता दें, जिस तरह से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं, ये पहले दिन कमाई में कई रिकॉर्ड बनाने वाली है.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की इमेज बर्बाद करना चाहते थे ये फेमस डायरेक्टर, फिल्म 'ताल' के लिए दी थी चेतावनी