entertainment

बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है 'शिवम', एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिके Awarapan 2 के टिकट - awarapan 2 movie 37 thousand tickets sold in advance emraan hashmi ready for tsunami at box office

August 12, 2026

अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग शानदार तरीके से चल रही है। ...और पढ़ें

आवारापन 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आवारापन 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जल्द रिलीज की जाएगी आवारापन 2

  2. एडवांस बुकिंग में मचा रही है धमाल

  3. इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 साल के लंबे अतंराल के बाद अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) शिवम पंडित के किरदार में फिल्म आवारापन 2 के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले एडवांस बुकिंग के मामले में आवारापन 2 (Awarapan 2) अभी तक शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

रिलीज से पहले आवारापन 2 कि टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि इमरान की इस मूवी के लिए फैंस काफी क्रेजी हैं। आइए जानते हैं कि अब तक आवारापन 2 की कितनी टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। 

आवारापन 2 टिकट बुकिंग अपडेट

साल 2007 में आवारापन का पहला पार्ट रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर वह फ्लॉप रहा, लेकिन अपने गानों और बाद में टीवी पर आने के बाद फिल्म कल्ट बनी। यही कारण है, जो फिलहाल आवारापन 2 को लेकर जबरदस्त हाइप नजर आ रहा है। हाल ही में आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया है और इस मामले में इमरान हाशमी की फिल्म ने अब तक अपनी छाप छोड़ी है। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 पर रिलीज से पहले भारी पड़ गई आवारापन 2, Sunny Deol की फिल्म की बढ़ी टेंशन?

awarapan

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक आवारापन 2 की 37 हजार 183 टिकट सोल्ड हो चुकी हैं। जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के सभी भाषाओं के वर्जन शामिल हैं। इसके अलावा बात की जाए ग्रॉस लेवल पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े की तरफ तो वह अब तक 1.3 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 को धमाकेदार शुरुआत मिल सकती है। 

awarapan2mo

इस तरह से फिलहाल आवारापन 2 एडवांस बुकिंग में अपनी धाक जमाए हुए है। गौर करने वाली बात ये है कि अभी आवारापन 2 की रिलीज में दो दिनों का समय और बाकी रह गया है। उस लिहाज से फिल्म की एडवांस बुकिंग टिकटों का ये आंकड़ा 50 हजार के पार आसानी से जा सकता है। 

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2

इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 14 अगस्त शुक्रवार को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इमरान की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 से टक्कर लेगी।