world-news

Awarapan 2 से मोटी रकम वसूल रहे इमरान हाशमी, डेब्यू फिल्म के लिए कितनी मिली थी फीस?

August 8, 2026

Emraan Hashmi Fees: इमरान हाशमी इन दिनों 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम वसूली है. इसी बीच आइए जानते हैं कि डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें कितने रुपये मिले थे.

सना चौधरी

सना चौधरी |  Updated on: Aug 08, 2026 4:20 PM IST

Share

Emraan Hashmi Debut Movie Fees: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल है. इस एक्शन-थ्रिलर में उन्होंने ‘शिवम पंडित’ का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया. अब करीब 19 साल बाद इमरान इसी किरदार के साथ ‘आवारापन 2’ में वापसी करने जा रहे हैं.

1 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए इमरान हाशमी को करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है. हालांकि, इस रकम को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है. यानी डेब्यू के शुरुआती दौर से लेकर आज तक एक्टर की फीस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

2 / 6

इमरान हाशमी ने साल 2003 में आई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘फुटपाथ’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आफताब शिवदासानी और राहुल देव भी में थे. फिल्म में इमरान सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.

3 / 6

रिपोर्ट्स की मानें इमरान की पहली फिल्म ‘फुटपाथ’ के लिए उन्हें 25 लाख रुपये मिले थे. इसके मुकाबले ‘आवारापन 2’ के लिए बताई जा रही फीस उनकी कमाई और ऑडियंस के बीच डिमांड दिखाती है. इमरान हाशमी की पहली सोलो लीड फिल्म साल 2004 में आई ‘मर्डर’ थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले और इसी फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली.

4 / 6

बात करें ‘आवारापन 2’ की तो फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं. शबाना आजमी फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करती हुई दिखेंगी. फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकंड है.

5 / 6

फिल्म का दमदार ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को रिलीज हुआ, जिसमें जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा की झलक देखने को मिली. ‘आवारापन 2’ में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में अपराध की दुनिया और मोचन की नई कहानी लेकर लौटेंगे. अब देखना होगा कि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

6 / 6

Follow Us