auto

Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले जान लें ये बातें, 260km की रेंज के साथ मिलते हैं 81 फीचर्स - avore ex2s electric motorcycle variant price range features charging and color options

August 23, 2026

Avore EX2 Electric Motorcycle: अवोर EX2 एक बेहतर और मॉडर्न इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो शानदार रेंज, फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आती है।

HighLights

  1. 260 किमी तक की रेंज और 114 किमी/घंटा टॉप स्पीड।

  2. 81 फीचर्स, 6 राइडिंग मोड्स और क्रूज कंट्रोल उपलब्ध।

  3. शुरुआती कीमत 1.24 लाख रुपये, 5 साल की वारंटी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में भी अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए कई निर्माताओं की तरफ से इस सेगमेंट में कई गाड़ियों को पेश या लॉन्च किया जा रहा है। इसी बीच, अगर आप भी हाल ही में लॉन्च हुई Avore EX2 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले इन बातों को जान लें।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इस मोटरसाइकिल में LED हेडलाइट, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कुल 81 फीचर्स दिए गए हैं। इसमें City, Eco, Sports और Apex जैसे 6 अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में आपको क्रूज कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है। इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है जिससे बाइक की पूरी जानकारी मिलती है।

साथ ही, मोबाइल ऐप में Artificial Intelligence का भी इस्तेमाल किया गया है जो राइडर की काफी मदद करता है।

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस

इस मोटरसाइकिल में 3.2kWh और 5kWh के दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 260 किमी तक की शानदार रेंज दे सकती है। इसमें 10.5kW की दमदार मोटर लगाई गई है जिसकी मदद से यह 114kmph की टॉप-स्पीड तक दौड़ सकती है। यह मोटरसाइकिल सिर्फ 2.8 सेकंड में ही 0 से 40kmph तक की स्पीड पकड़ सकती है।

इसमें पेट्रोल टैंक की जगह चार्जर रखने के लिए जगह दी गई है। इसकी बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- Avore EX इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल हुई लॉन्‍च, स्‍मार्ट तकनीक के साथ कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

कीमत और वारंटी

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपए है तो वहीं, मिड वेरिएंट EX2 की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,999 रुपए है। वहीं, इसकी टॉप-वेरिएंट EX 2S की एक्स-शोरूम कीमत 1,70,000 रुपए है। साथ ही, निर्माता की तरफ से इस मोटरसाइकिल पर 5 साल या 60,000 किमी की वारंटी दी जा रही है।

आकार और कलर ऑप्शन

Avore EX2 की सीट हाइट 790mm है और इसका कर्ब वेट 154kg है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ CBS की सुविधा मिलती है। Avore EX2 तीन कलर ऑप्शन में आता है- Stellar Black DT, Starlit Red DT और Meteor Blue DT।

श्रेणी (Category) विवरण (Details)
फीचर्स (Features)
  • LED हेडलाइट
  • 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • कुल 81 फीचर्स
  • AI-पावर्ड मोबाइल ऐप सहायता
  • बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS)
  • स्टोरेज (पेट्रोल टैंक की जगह चार्जर रखने की जगह)
राइडिंग मोड्स (Riding Modes) 6 मोड्स (City, Eco, Sports, Apex, आदि)
खास सुविधा (Special Feature) क्रूज कंट्रोल (Cruise Control)
बैटरी क्षमता (Battery Pack) 3.2 kWh और 5 kWh (दो विकल्प)
ड्राइविंग रेंज (Range) 260 किमी तक (सिंगल चार्ज पर)
मोटर पावर (Motor Power) 10.5 kW
टॉप स्पीड (Top Speed) 114 km/h
पिकअप (Acceleration) 0 से 40 km/h सिर्फ 2.8 सेकंड में
चार्जिंग टाइम (Charging Time) 2 घंटे में 20% से 80%
कीमत (Ex-Showroom Price)
  • बेस वेरिएंट: ₹1,24,999
  • मिड वेरिएंट (EX2): ₹1,49,999
  • टॉप वेरिएंट (EX 2S): ₹1,70,000
वारंटी (Warranty) 5 साल या 60,000 किमी

यह भी पढ़ें- Avore इलेक्ट्रिक बाइक का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट, 260 किमी तक की रेंज और कमाल के फीचर्स