
- 1/7
ATM मशीन में पैसे होते हैं. जब आपको जरूरत होती है, तब आप अपने ATM कार्ड की मदद से पैसे निकाल सकते हैं. लेकिन क्या आपने एक चीज पर कभी ध्यान दिया है कि ATM के कीपैड लोहे के क्यों होते हैं? ये प्लास्टिक के भी तो हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में. (Photo: Pexels)

- 2/7
ATM मशीन की बॉडी मजबूत लोहे की बनी होती है और काफी ज्यादा भारी होती है. इसकी वजह से कोई आसानी से ATM मशीन से पैसे नहीं चुरा सकता है. ज्यादा लाइफ देने के लिए कीपैड को भी मजबूत मटेरियल से बनाया जाता है. लेकिन इसके पीछे एक और जरूरी कारण है. आइए इसके बारे में जानते हैं. (Photo: Pexels)

- 3/7
ATM मशीन के ऊपर जानबूझकर प्लास्टिक का कीपैड नहीं लगाया जाता है. अगर इसमें प्लास्टिक का कीपैड लगा होता, तो आज के समय में लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो सकते थे. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक कुछ देर के लिए हीट को ट्रैप कर लेता है और इस हीट को ट्रैक किया जा सकता है. (Photo: Pexels)

- 4/7
ATM मशीन में अगर कीपैड को प्लास्टिक का रखा जाए, तो कोई भी चोर हीट डिटेक्टर की मदद से आपके पासवर्ड के नंबरों को कीपैड पर ढूंढ सकता है. वहीं, लोहे वाला कीपैड हीट को ज्यादा देर तक ट्रैप करके नहीं रखता है. इसकी मदद से कोई चोर हीट डिटेक्टर से आपके पासवर्ड का पता आसानी से नहीं लगा सकता है. (Photo: Pexels)

- 5/7
ATM मशीन जल्दी खराब न हो, इसके लिए भी मजबूत कीपैड लगाया जाता है. क्योंकि कई लोग इसे एक दिन में हजारों बार इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से कीपैड को मजबूत बनाया जाता है, ताकि ये लंबे समय तक सही से काम कर सके. (Photo: Pexels)

- 6/7
ATM मशीन के कीपैड लोहे के होने के बावजूद इसे खास तरीके से डिजाइन किया जाता है, ताकि इसमें जल्दी जंग न लगे. क्योंकि ATM मशीन बाहर भी लगी होती है और सही से काम करने के लिए इसका जंग से बचा रहना बहुत जरूरी है. इसलिए इसे रस्ट फ्री रखने की कोशिश की जाती है. (Photo: Pexels)

- 7/7
अगर कोई चोर गलती से ATM के पास आग भी लगा देता है, तब भी मशीन को आसानी से नुकसान नहीं होता. क्योंकि इसका एक कमजोर हिस्सा कीपैड भी मजबूत मटेरियल से बना होता है. इसकी वजह से ATM मशीन को कुछ हद तक नुकसान से बचाया जा सकता है. (Photo: Pexels)